Jailer 2: 40 साल बाद 'जेलर 2' में एक साथ नजर आएंगे थलाइवा और बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड, जानें फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल

Hrithik Roshan In Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल यानी 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। ऐसे में थलाइवा के साथ बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' यानी ऋतिक रोशन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Hrithik Roshan & Rajnikanth In Jailer 2 | Image: Social Media

Jailer 2 Rajnikanth Hrithik Roshan: सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल यानी 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर आए दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, लेकिन जो सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है, वह है फिल्म में होने वाला एक स्पेशल कैमियो। तो चलिए जानते हैं कि 'जेलर 2' की कास्टिंग और म्यूजिक को लेकर क्या-क्या बड़े बदलाव और तैयारियां चल रही हैं।

किंग खान की जगह अब ऋतिक रोशन की एंट्री

काफी लंबे समय से यह चर्चा थी कि बॉलीवुड के किंग खान इस फिल्म में एक स्पेशल और दमदार कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन शाहरुख फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के बेहद बिजी शेड्यूल में फंसे हुए हैं। इस वजह से उन्होंने 'जेलर 2' से अपना नाम वापस ले लिया है। शाहरुख के पीछे हटने के बाद, अब मेकर्स ने इस अहम रोल के लिए बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन को फाइनल कर लिया है।

40 साल बाद फिर साथ दिखेंगे रजनीकांत और ऋतिक

यह फिल्म ऋतिक के फैंस के लिए एक खास तोहफा होने वाली है, क्योंकि ऋतिक और रजनीकांत पूरे 40 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।  इससे पहले साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में दोनों ने साथ काम किया था, जहां ऋतिक एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रजनीकांत के किरदार के गोद लिए हुए बेटे बने थे।

ऋतिक के रोल के लिए बन रहा है स्पेशल बैकग्राउंड म्यूजिक

ऋतिक का यह कैमियो कोई छोटा-मोटा रोल नहीं होगा, बल्कि यह काफी एक्शन से भरपूर और कहानी को पलटने वाला होगा। उनकी एंट्री को सिनेमाघरों में एक 'महा-एपिक' मोमेंट बनाने के लिए, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर उनके लिए एक खास और बेहद दमदार बैकग्राउंड स्कोर तैयार कर रहे हैं। अनिरुद्ध अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं, और उम्मीद है कि ऋतिक की एंट्री पर सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई देगी।

कैसा होगा लुक और कब शुरू होगी शूटिंग?

इस फिल्म में ऋतिक के लिए एक बिल्कुल नया और अलग लुक तैयार किया जा रहा है। शूटिंग से पहले उनके कई लुक टेस्ट भी किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक 22 और 23 जून को चेन्नई में अपने हिस्से की शूटिंग कर सकते हैं।
फिल्म में उनका रोल भले ही कैमियो है, लेकिन वह कहानी के एक ऐसे अहम मोड़ पर एंट्री लेंगे जो रजनीकांत के किरदार 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' की कहानी को तेजी से आगे बढ़ाएगा।

फिल्म से जुड़ी कुछ अन्य खास बातें

इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं और सन पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस कर रही है। 'जेलर 2' सिर्फ रजनीकांत और ऋतिक तक सीमित नहीं है। इसमें मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म सितंबर 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'जेलर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा सिनेमाई अनुभव होने वाली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी ऋतिक की कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, लेकिन इस खबर ने ही फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

 

यह जरूर पढ़ें: Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे पंजाबी सिंगर Ammy Virk, कहा- "फिल्में फ्लॉप हो रही थी, तब क्यों नहीं दिया साथ"

 

 

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 20:47 IST