HanuMan BO Day 7: नहीं थम रहा Teja Sajja की 'हनु मान' का क्रेज, सातवें दिन भी किया धांसू बिजनेस

Hanuman Box Office Collection Day 7: तेजा सज्जा की फिल्म 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है, इस फिल्म ने सातवें दिन भी धांसू कमाई की है।

Follow :  
×

Share


फिल्म 'हनु मान' | Image: Image: IMDb

Hanuman Box Office Collection Day 7: एक्टर तेजा सज्जा अपनी हालिया फिल्म 'हनु मान' से साउथ के स्टार बन गए हैं। ये फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार बिजनेस कर रही है।

'हनु मान' अपने भारी-भरकम कलेक्शन के साथ तेजी से 100 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म 'हनु मान' ने रिलीज के छठे दिन 11.50 करोड़ का धाकड़ कारोबार किया था। वहीं, सातवें दिन फिल्म ने सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

  • पहले दिन: 8.05 करोड़ 
  • दूसरे दिन: 12.45 करोड़ 
  • तीसरे दिन: 16 करोड़
  • चौथे दिन: 14.50 करोड़
  • पांचवें दिन: 12.75 करोड़
  • छठे दिन: 11.50 करोड़
  • सातवें दिन : 9.50 करोड़
  • टोटल: 89.80 करोड़

ऐसे में सातवें दिन की धाकड़ कमाई के साथ फिल्म 'हनु मान' अब तक 89.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो ये जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

ये भी पढ़ें : Guntur Kaaram BO Day 7: सातवें दिन 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'गुंटूर कारम', तेजी से घट रहा कलेक्शन

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 January 2024 at 10:07 IST