Drishyam 3 vs Karuppu: संडे को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर छाई मोहनलाल और सूर्या की फिल्में, ‘दृश्यम 3’ ने मारी बाजी तो ‘करुप्पू’ ने भी दिखाया दम

Drishyam 3 vs Karuppu Box office Collection: हिंदी फिल्मों पर साउथ की फिल्में कमाई करके भारी पड़ रही हैं। ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ ने वीकेंड पर रिकॉर्ड कमाई की है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का संडे का हाल।

Follow :  
×

Share


Drishyam 3 vs Karuppu Box office Collection | Image: Instagram

Drishyam 3 vs Karuppu Box office Collection: संडे बॉक्स ऑफिस पर इस बार ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर शानदार कमाई की, लेकिन मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ चार दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं सूर्या की ‘करुप्पू’ भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की कमाई।

‘दृश्यम 3’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी में रिलीज नहीं किया गया, इसके बावजूद यह मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म को रविवार को छुट्टी का पूरा फायदा मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी संडे को 10.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 51.39 करोड़ रुपये पहुंच गया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड कमाई में भी बनाया रिकॉर्ड

अगर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने महज चार दिनों में दुनियाभर में 115 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है।

‘करुप्पू’ का बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है जलवा

वहीं सूर्या स्टारर की ‘करुप्पू’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद भी फिल्म की कमाई पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 8वें दिन 7.80 करोड़, 9वें दिन 12.20 करोड़ और 10वें दिन यानी रविवार को 10.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 144.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

साउथ फिल्मों के आगे फीकी पड़ीं हिंदी रिलीज

वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस की तस्वीर साफ तौर पर दिखा रही है कि इस समय साउथ फिल्मों का दबदबा बना हुआ है। ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद बैकफुट पर आया आमिर खान प्रोडक्शन; किया डिलीट

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 May 2026 at 21:41 IST