Drishyam 3 Vs Karuppu: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या और मोहनलाल की जंग, जानें ‘करुप्पू’ और ‘दृश्यम 3’ में कौन निकला आगे
Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साउथ का जलवा बरकरार है। इन दिनों सिनेमाघरों में ‘करुप्पू’ और ‘दृश्यम 3’ शानदार कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को दोनों फिल्मों में से कमाई में कौन निकला आगे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों का भरपूर कमाई के साथ ही मनोरंजन कर रही हैं। दोनों फिल्मों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही कमाई के मामले में भी दोनों के बीच कड़ी
टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि अब तक दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है।
‘करुप्पू’ ने 16 दिनों में किया शानदार कलेक्शन
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 113.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दूसरे सप्ताह में 54.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के 16वें दिन तक फिल्म ने 3.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘करुप्पू’ की कुल कमाई 174.94 करोड़ रुपये पहुंच गई है। भाषाई आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने तमिल भाषा में 148.58 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 26.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दर्शकों को पसंद आ रही है ‘करुप्पू’ की कहानी
फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दमदार कहानी और शानदार अभिनय के दम पर फिल्म लगातार सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यही वजह है कि रिलीज के दो सप्ताह बाद भी फिल्म की कमाई जारी है।
‘दृश्यम 3’ ने 10 दिनों में दिखाई दमदार रफ्तार
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इस सीरीज का पहला भाग साल 2013 में रिलीज किया गया था। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के 10वें दिन तक फिल्म ने 3.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 89.91 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म की मजबूत कहानी और मोहनलाल के शानदार अभिनय की वजह से दर्शक इसे लगातार पसंद कर रहे हैं।
कमाई में फिलहाल ‘करुप्पू’ आगे
अगर दोनों फिल्मों की कुल कमाई की तुलना की जाए तो ‘करुप्पू’ फिलहाल 174.94 करोड़ रुपये के साथ आगे चल रही है। वहीं ‘दृश्यम 3’ ने 89.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि दोनों फिल्में अपनी-अपनी इंडस्ट्री में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 31 May 2026 at 08:26 IST