अपडेटेड 3 March 2026 at 22:51 IST

सेटलमेंट के लिए 250 करोड़ की एलिमनी देने को तैयार थलपति विजय? पत्नी संगीता ने दी थी तलाक की अर्जी

Thalapathy Vijay Divorce: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय हाल ही में विवादों में आ गए जब उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक के लिए अर्जी दाखिल की।

Thalapathy Vijay Divorce | Image: X

Thalapathy Vijay Divorce: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय हाल ही में विवादों में आ गए जब उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 27 साल की शादी के बाद तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। उन्होंने 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर करते हुए विजय पर एक “एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर” होने का आरोप लगाया था। 

याचिका में भले ही संगीता ने उस एक्ट्रेस का नाम नहीं बताया लेकिन ये जरूर लिखा कि कैसे उनके कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की वजह से उन्हें सालों तक मानसिक तनाव झेलना पड़ा है। इस बीच, अब खबरें आ रही हैं कि विजय ये मामला कोर्ट के बाहर ही सुलटाना चाहते हैं।

पत्नी को 250 करोड़ की एलिमनी देंगे विजय?

तमिल फिल्मीबीट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, थलपति विजय इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। विजय अपनी अलग रह रहीं पत्नी संगीता के साथ इस मामले को लंबा नहीं खींचना चाहते। उन्होंने कई बार इस बारे में संगीता से बात की है और खबरों के मुताबिक, उन्होंने उनके सामने 250 करोड़ रुपये की एलिमनी देने का ऑफर रखा है।

रिपोर्ट में आगे ये भी लिखा है कि ये रकम संगीता और उनके दोनों बच्चों जेसन संजय और दिव्या साशा के लिए है। हालांकि, इस राशि को कैसे बांटा जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंच जाते हैं तो तलाक की याचिका वापस ले ली जाएगी। विजय अपने परिवार की गरिमा की रक्षा करना चाहते हैं और चाहते हैं कि ये मामला प्राइवेट रहे।

27 साल बाद होगा विजय और संगीता का तलाक?

संगीता ने तलाक की याचिका में विजय पर ‘बेवफाई’ का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने यह केस विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत दायर किया, जो पति या पत्नी को व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक के लिए अप्लाई करने की अनुमति देता है। याचिका में आरोप लगाया गया कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ “एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर” था। संगीता ने कहा कि उन्हें 2021 से उनके अफेयर के बारे में पता है जिससे उन्हें ‘गहरा भावनात्मक आघात और मानसिक पीड़ा’ हुई है। धोखा मिलने से शादी पर उनका भरोसा भी टूट गया है। याचिका में आगे दावा किया गया कि विजय का ‘उस एक्ट्रेस के साथ खुलेआम संबंध’ था जिससे संगीता को लगातार ‘भावनात्मक पीड़ा’ झेलनी पड़ी और उनके ‘बच्चों को शर्मिंदगी उठानी’ पड़ी।

ये भी पढ़ेंः Thalapathy Vijay Divorce: शादी के 27 साल बाद पत्नी ने मांगा तलाक, विजय पर लगाया ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ का आरोप

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 22:51 IST