अपडेटेड 21 March 2026 at 17:22 IST
Ustaad Bhagat Singh Vs Dhurandhar 2 BO Collection: पवन कल्याण की फिल्म ने रोकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कमाई , साउथ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन गिरा कलेक्शन
Ustaad Bhagat Singh Vs Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने साउथ सिनेमा में बवाल मचा कर रखा है। इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई को रोक दिया है।
Ustaad Bhagat Singh Vs Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जहां हिंदी बेल्ट और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं साउथ मार्केट में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। खासकर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज ने 'धुरंधर 2' के कलेक्शन पर साफ असर डाला है। आइए जानते हैं तीसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन।
'उस्ताद भगत सिंह' ने बनाए मजबूत आंकड़े
'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने करीब 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई लगभग 44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो सिर्फ एक भाषा में रिलीज के हिसाब से काफी मजबूत मानी जा रही है।
साउथ में 'धुरंधर 2' का गिरा ग्राफ
इसके मुकाबले 'धुरंधर 2' साउथ की चारों भाषाओं में मिलाकर दूसरे दिन सिर्फ 1.78 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म को मलयालम और कन्नड़ में पहले दिन से ही कमजोर रिस्पॉन्स मिला, जबकि तमिल में भी दूसरे दिन कलेक्शन गिरकर 44 लाख रुपये तक सिमट गया। तेलुगु मार्केट में 'धुरंधर 2' ने पहले दिन करीब 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा करीब 1.30 करोड़ रुपये के आसपास रहा। हालांकि यह कलेक्शन स्थिर जरूर है, लेकिन 'उस्ताद भगत सिंह' के मुकाबले काफी कम नजर आ रहा है।
'धुरंधर 2' बनाम vs 'भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस तीसरा दिन
तीसरे दिन धुरंधर 2 की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 70% से अधिक रही, जो दर्शकों की रुचि को दर्शाती है। अनुमान है कि फिल्म तीसरे दिन 35 से 40 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं, उस्ताद भगत सिंह के लिए तीसरा दिन चुनौतीपूर्ण रहा और इसकी कमाई सीमित रही। ऑक्यूपेंसी में गिरावट से स्पष्ट है कि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
क्लैश का पड़ा सीधा असर
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होती, तो 'धुरंधर 2' साउथ में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। दोनों फिल्मों के बीच सीधा क्लैश होने की वजह से स्क्रीन और ऑडियंस का बंटवारा हुआ, जिसका नुकसान 'धुरंधर 2' को झेलना पड़ा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं और फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म हिंदी बेल्ट में शानदार कमाई कर रही है, लेकिन साउथ में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 17:22 IST