बेड पर कमजोर शरीर और बदली हुई आवाज... अस्पताल में डायरेक्टर की गंभीर हालत को देख फैंस के उड़े होश, पहचानना हुआ मुश्किल
Bharathiraja Health Update: तमिल फिल्ममेकर भरथिराजा को हाल ही में एक गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेड पर कमजोर शरीर और बदली हुई आवाज में नजर आ रहे हैं।
Bharathiraja Health Update: तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भरथिराजा इन दिनों अपनी सेहत से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्हें एक अज्ञात बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन अस्पताल से एक वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस हालत में भरथिराजा को देखकर फैंस की आंखे भर आई हैं।
भरथिराजा का अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
चेन्नई के एक अस्पताल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भरथिराजा का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ उनसे बातचीत करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी बदली हुई हालत देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। अस्पताल ने जानकारी दी है कि बेहतर इलाज और देखभाल के चलते अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है और वे घर लौट चुके हैं।
फैंस में बढ़ी चिंता
वीडियो सामने आने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी हालत पर दुख जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ- कामना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कहा कि उन्हें इस हालत में देखना बेहद भावुक कर देने वाला है।
सतीश कुमार ने जताई खुशी और दी लंबी उम्र की दुआ
फिल्म निर्माता और एक्टर जेएसके सतीश कुमार ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने खुशी जताते हुए लिखा कि भरतिराजा को एक कठिन दौर से उबरते देखकर बहुत राहत मिल रही है। साथ ही उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और 100 साल से अधिक लंबी उम्र की कामना की है।
पहले भी हो चुके हैं अस्पताल में भर्ती और झेल चुके हैं बड़ा सदमा
यह पहली बार नहीं है जब भरथिराजा को हेल्थ की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पिछले साल दिसंबर में उन्हें फेफड़ों की बीमारी के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। भरथिराजा के लिए बीता समय व्यक्तिगत रूप से भी काफी कठिन रहा है। मार्च 2025 में उनके बेटे मनोज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 08:26 IST