अपडेटेड 8 April 2025 at 13:17 IST
बर्थडे पर Allu Arjun का बड़ा धमाका, एटली के साथ नई फिल्म की अनाउंस; बजट सुन कांप जाएगा बॉलीवुड...!
फिल्म के बजट ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि यह इंडियन सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।
Allu Arjun News: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे के दिन बड़ा धमाका किया है। 'पुष्पा' स्टार ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। वैसे तो लंबे समय से फिल्म की चर्चाएं थीं, लेकिन अब अल्लू के जन्मदिन के खास मौके पर इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई।
फिल्म के बजट ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि यह इंडियन सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। इसका बजट 800 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।
अल्लू का बर्थडे पर फैंस को तोहफा
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एटली के साथ अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की। साथ ही फिल्म की पहली झलक भी दिखाई गई।
फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए अल्लू ने एक्स पर लिखा, "मास के साथ मैजिक और कल्पना से परे एक दुनिया! #AA22। सन पिक्चर्स के बेजोड़ समर्थन और एटली के साथ मिलकर कुछ शानदार करने जा रहा हूं।" जान लें कि अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की छठी फिल्म है, इसलिए इसे 'एए22-ए6' का हैशटैग के साथ साझा किया है।
भारतीय सिनेमा के इतिहास की होगी दूसरी सबसे महंगी फिल्म
बताया जा रहा है कि फिल्म में VFX शानदार होंगे। वहीं इसके बजट ने हैरान कर दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का एस्टीमेट बजट करीब 800 करोड़ रुपये है। इसमें से 200 करोड़ प्रोडेक्शन पर खर्च होगा। वहीं, 250 करोड़ रुपये इसके VFX पर खर्च किया जाएगा। फिल्म के लिए अल्लू 175 करोड़ रुपये के आसपास की फीस ले रहे हैं। फीस के अलावा वो 15 परसेंट का प्रॉफिट भी शेयर करेंगे। वहीं एटली इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं।
कहा ये भी जा रहा है कि यह इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी। दरअसल, बजट के मामले में पहले नंबर पर राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 है। इस फिल्म को करीब 1000 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुसीबत में फंसी Malaika Arora, सैफ अली खान से जुड़े मामले में फिर जारी हुआ वारंट; होटल में एक्टर ने की थी ऐसी हरकत
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 April 2025 at 13:17 IST