अपडेटेड 13 March 2024 at 13:14 IST

Dhanush: सेपरेशन के बाद पहली बार एक्स-हस्बैंड के बारे में बोलीं ऐश्वर्या, दिया इस चीज का क्रेडिट

Aishwaryaa Rajinikanth on Dhanush: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने हाल ही में अपने एक्स-हस्बैंड धनुष को लेकर पहली बार खुलकर बात की है।

धनुष पर ऐश्वर्या रजनीकांत | Image: X

Aishwaryaa Rajinikanth on Dhanush: ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष की जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में से एक थी। हालांकि, कपल ने 2022 में अपने सेपरेशनल का ऐलान करते हुए लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया। अब ऐश्वर्या ने अलग होने के बाद पहली बार साउथ सुपरस्टार के बारे में बात की है।

मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक्स-हस्बैंड को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि कैसे धनुष ने ही अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) को अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म दिया था। उनकी सफलता का क्रेडिट रांझणा स्टार को ही जाता है। 

सेपरेशन के बाद पहली बार धनुष के बारे में बोलीं ऐश्वर्या रजनीकांत

दरअसल, इस इंटरव्यू में लाल सलाम फेम फिल्ममेकर से अनिरुद्ध रविचंदर को फिल्म ‘3’ के जरिए अपना म्यूजिक करियर शुरू करने के लिए एक मंच देने के बारे में सवाल किया गया था। तब ऐश्वर्या ने बयान दिया कि इसका क्रेडिट तो उनके एक्स-हस्बैंड धनुष को जाता है।

ऐश्वर्या रजनीकांत के मुताबिक, “मुझे खुशी है कि उनका नाम अब सबसे ज्यादा डिमांड वाले म्यूजिक डायरेक्टर्स में लिया जाता है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री में मेरा कोई कनेक्शन नहीं है। वह मेरे कजिन हैं लेकिन उनके म्यूजिक टैलेंट को धनुष ने पहचाना था। धनुष ने ही उन्हें '3' के गाने लिखने के लिए प्रोत्साहित किया था। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री केवल धनुष की वजह से ही हुई है”।

आपको बता दें कि फिल्म ‘3’ में धनुष और श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने अहम किरदार निभाया था। वो अनिरुद्ध ही हैं जिन्होंने आइकॉनिक सॉन्ग ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ (Why This Kolaveri Di) को कंपोज किया था जो उस समय काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। 

ऐश्वर्या रजनीकांत ने धनुष को दिया क्रेडिट

ऐश्वर्या रजनीकांत ने इंटरव्यू के दौरान आगे ये भी खुलासा किया कि कैसे अनिरुद्ध के पेरेंट चाहते थे कि वह सिंगापुर जाकर आगे की पढ़ाई पूरी करें। हालांकि, धनुष ने उनके माता-पिता को समझाया और उन्हें संगीत की दुनिया में करियर बनाने के लिए मना लिया। ऐश्वर्या ने बताया कि कैसे धनुष ने अनिरुद्ध की काफी मदद की थी। चाहे कीबोर्ड खरीदना हो या गाने कंपोज करने का मौका देना, एक्टर को ही उनकी सफलता का श्रेय जाता है। 

गौरतलब है कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को साउथ स्टार धनुष से शादी की थी। उनके दो बेटे भी हैं जिनके नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं। हालांकि, 2022 में दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी। 

ये भी पढ़ेंः Sidhu Moose Wala: दिवंगत सिंगर की मां ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म? अब पिता ने किया बड़ा खुलासा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 13:03 IST