'ना ये बाहर निकलेंगे, ना वायरल होंगे', रवि किशन की पत्नी उन्हें घर में क्यों करना चाहती हैं कैद? खुद किया खुलासा

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बाद अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला की मजेदार प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने बताया कि पत्नी उन्हें कमरे में बंद करना चाहती हैं।

रवि किशन की पत्नी उन्हें घर में क्यों करना चाहती हैं कैद? | Image: Instagram

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और अनोखे बयानबाजी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंटरनेट पर उनके मजेदार मीम्स, स्टेज पर शानदार डांस मूव्स और उनके हिट गाने 'कोटेश्वराय' की क्लिप्स खूब वायरल हो रही हैं।

जब पत्नी ने कहा- 'इनको कमरे में बंद कर दो'

रवि किशन के इस तरह लगातार वायरल होने पर उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला का रिएक्शन काफी मजेदार रहा। रवि किशन ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पत्नी अक्सर बच्चों से मजाक में कहती हैं, 'तुम घर से निकलते हो तो वायरल हो जाते हो। इनको इसी कमरे में लॉक कर देते हैं, ना ये बाहर निकलेंगे और ना ही वायरल होंगे।'

रवि किशन का परिवार और निजी जिंदगी

रवि किशन और प्रीति शुक्ला की शादी साल 1993 में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं तीन बेटियां रीवा, इशिता, तनिष्का और एक बेटा सक्षम है। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की और 'सब कुशल मंगल' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।

उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना। वह एनसीसी कैडेट रहीं और अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्सेज का हिस्सा बनीं। ये दोनों मीडिया और लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करते हैं।

जब घमंड तोड़ने के लिए पत्नी ने भेजा 'बिग बॉस'

रवि किशन ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के एक पड़ाव पर उन्हें अपनी सफलता का घमंड होने लगा था। उस समय वह एक साथ 17 फिल्मों में काम कर रहे थे और दिन-रात गाड़ियों व सेट पर ही सोते थे। पैसा और शोहरत अचानक मिलने के कारण उनके स्वभाव में आया बदलाव देखकर उनकी पत्नी को लगा कि उन्हें खुद को संभालने की जरूरत है। इसलिए उनकी पत्नी ने उन्हें 'बिग बॉस' के घर में भेजने का फैसला किया, ताकि वह जमीन से जुड़ सकें।

'बिग बॉस' से मिला नया जीवन और बॉलीवुड का रास्ता

बिग बॉस के घर में तीन महीने बिताने के बाद रवि किशन के व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव आया। दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। शो से बाहर आने के बाद वह काफी सुलझे हुए इंसान बने। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से कई बड़े ऑफर मिलने लगे और आगे चलकर उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। रवि किशन आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'धमाल 4' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।

ये भी पढ़ें - Independence Day 2026: स्वत्रंता दिवस पर पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 12 August 2026 at 17:41 IST