BREAKING: पंजाबी महिला सिंगर को गनपॉइंट पर किडनैप के बाद हत्या से दहला लुधियाना, 6 दिन बाद नहर से मिली लाश

Punjabi Singer Inder Kaur Murder: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई है। उनका शव नहर के पास मिला है।

Punjabi Singer Inder Kaur Murder | Image: Instagram

Punjabi Singer Inder Kaur Murder: पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है। आज, 19 मई को सिंगर का शव नीलो नहर के पास मिला है। इसके बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इंदर कौर को लगभग 6 दिन पहले गन पॉइंट पर किडनैप किया गया था। इस मर्डर के पीछे का कारण एकतरफा प्यार और सनक बताया जा रहा है।  

शादी से इनकार करने पर किया किडनैप

परिवार का आरोप है कि मोगा का रहने वाला एक शख्स इंदर पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने इंदर को अगवा कर लिया। उसकी हत्या के बाद वह कनाडा फरार हो गया है। आरोप है कि वह हत्या के लिए कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब में दाखिल हुआ, इसके बाद इसी रास्ते से भाग निकला। 

आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स से इंदर की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये करीब तीन साल पहले हुई थी। इंदर को जैसे ही उसकी शादीशुदा जिंदगी और बच्चे के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया। इंदर की ये बात आरोपी को रास नहीं आई।

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा शव

इंदर के शव को नीलो नहर से बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

परिवार ने लगाया ये आरोप

सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के अनुसार, 13 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे इंदर घरेलू सामान लेने के लिए बाजार निकली थी। इसके बाद वो काफी देर तक घर नहीं लौटीं। इंदर को ढूंढने के लिए  परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की।

इसी छानबीन के दौरान उन्होंने मालूम हुआ कि यशइंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा नाम के एक शख्स से हुई थी, जो मोगा का रहने वाला है। हालांकि अभी परिवार के साथ कनाडा में रह रहा है। 13 मई की रात को सुखविंदर ने उसके पिता प्रतीम सिंह, उसके दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर को गन पॉइंट पर अगवा कर लिया।

'शादी के लिए किया मना तो…'

भाई के मुताबिक, सुखविंदर इंदर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाता था। वहीं इंदर को उसकी जिंदगी के बारे में पता चल चुका था कि वो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसी के बाद उसने शादी के लिए साफ मना कर दी। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने इंदर को किडनैप किया। उन्होंने कहा कि आरोपी सुखविंदर उनकी बहन की हत्या करने के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bharti Singh: 9 साल बाद भारती-हर्ष की टूटेगी शादी? तलाक की खबरों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच्चाई
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 15:31 IST