अपडेटेड 4 September 2025 at 11:54 IST

Pawan Singh: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह? नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Bhojpuri superstar pawan singh: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने छोटे गांव से बाहर निकल भोजपुरी और हिंदी म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वह अपने हिट गानों और फिल्मों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

पवन सिंह | Image: Meta-AI

Bhojpuri superstar pawan singh: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी निजी जिंदगी की वजह से तो कभी अपने गानों और फिल्मों को लेकर पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे तो भोजपुरी इंड्रस्ट्री में पवन सिंह ऐसा नाम है, जिसकी फैंन फॉलोइंग काफी लंबी है। फिल्मों से लेकर म्यूजिक एलबम तक में उनकी हर अदा फैंस के बीच एक ट्रेंड बन जाती है। मगर इन दिनों वो अपने किसी फिल्म या गाने की वजह से नहीं बल्कि अपनी ओछी हरकत की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। 

लखनऊ में हाल ही में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी को- स्टार अंजलि राघव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो विवादों में बना हुआ है। इसकी वजह यह थी कि पवन सिंह का अंजलि राघव की कमर को उनकी  सहमति के बिना छुना, जिसके बाद अंजलि ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पवन सिंह ने  माफी मांगी है।

विवादों में पवन सिंह का ये वीडियो 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आजकल विवादों से घिरे हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी को-स्टार अंजलि राघव को एक इवेंट में गलत तरीके से छूते हुए नजर आते है। ये वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह की जमकर आलोचना हो रही है।

 

पवन सिंह की पत्नी की पोस्ट हुई वायरल

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ज्योति सिंह लिखती हैं कि पवन सिंह महीनों से उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन पवन सिंह ने न तो उनकी कॉल्स रिसीव नही की न ही मैसेज का जवाब दिया। ज्योति सिंह ने पोस्ट में यह भी लिखा कि अब आत्मसंहार कर लूगीं।

 


पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में

अब इन विवादों के बीच पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। जिसमें वह अपने दोनों हाथ जोड़कर खड़े है। उन्होंने हिंदी में कैप्शन लिखा, ‘एक कहावत है- जिस तन लागे सो तन जाने, कोई न जाने पीर पराई.’ इसका मतलब है कि दर्द वही समझ सकता है जिस पर बीतता है, कोई और किसी की पीड़ा को सही मायनों में नहीं समझ सकता।

 

आखिर कितने अमीर हैं पवन सिंह

मिडिया रिपोर्टस के अनुसार पवन सिंह की नेट वर्थ करोंड़ों में है जिसमें चल संंपत्ति रु 5.04 करोड़ और अचल संपत्ति 11.70 करोड़ की है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में फ्लैट भी है, मुंबई में चार फ्लैट लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक लग्जरी फ्लैट। आरा और पटना में भी संपत्तियां हैं। इसकी वार्षिक आय की बात करे  तो 2022- 2023 में 51. 58 लाख थी। रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह एक शो के करिब 10-15 लाख लेते हैं ।

महंगे कारों का कलेक्शन

पवन सिंह के पास कई महंगे कारो का कलेक्शन भी है। जानकारी के अनुसार पवन सिंह के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर से लेकर टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस गाड़ियां हैं। उनके पास करीब 95 लाख की एक रेंज रोवर कार भी है।

इसे भी पढे़ं- Chhath Puja 2025 Dates:इस साल कब है छठ पूजा? नोट कर लें नहाय खाए से लेकर सुबह के अर्घ्य तक की तारीख और समय

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 14:19 IST