अपडेटेड 6 April 2025 at 18:27 IST

फिर साथ में स्पॉट हुए चहल-महवश! IPL के बीच पंजाब किंग्स की टीम संग होटल में आए नजर, VIDEO

Chahal and RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के लिंक-अप रूमर्स थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस बीच, दोनों को कथित तौर पर फिर साथ में देखा गया।

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash Spotted | Image: instagram

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के लिंक-अप रूमर्स थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से दोनों के डेटिंग रूमर्स उड़ने शुरू हुए थे। भले ही महवश ने दावा किया है कि वो सिंगल हैं, फिर भी फैंस दोनों का नाम आपस में जोड़ना नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, चहल और महवश को कथित तौर पर एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है जिसमें युजवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा सकता है। उस गर्ल ने अपना चेहरा छुपाया होता है लेकिन फिर भी नेटिजंस का ऐसा मानना है कि वो चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ही हैं।

फिर आरजे महवश संग स्पॉट हुए चहल!

भले ही महवश कितना भी कह लें कि वो सिंगल हैं लेकिन उनके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अलग ही गवाही देते नजर आते हैं। रविवार को चहल और महवश को कथित तौर पर बाकी टीम मेंबर्स के साथ होटल की लॉबी में इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स के बाकी खिलाड़ी और उनके हेड कोच रिकी पोंटिंग भी नजर आ रहे हैं।

जहां युजी ने पिंक टी-शर्ट और डेनिम पैंट्स पहने होते हैं, वहीं दूसरी ओर महवश ने ग्रे ट्रैकसूट के साथ लाल कैप लगाई होती है। उन्होंने अपना चेहरा मास्क के साथ छुपाया हुआ था। फिर भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया और उनका दावा है कि ये आरजे महवश ही है। 

चहल को डेट करने की खबरों पर बोली थीं महवश

महवश ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की। उन्होंने दावा किया कि वो एकदम सिंगल हैं और वो केवल ऐसे आदमी को ही डेट करना चाहेंगी जिनसे वो शादी करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कैसे उनकी 19 साल की उम्र में सगाई हो गई थी लेकिन दो साल बाद उनका रिश्ता टूट गया था। उनके मंगेतर ने तीन बार उन्हें चीट किया था।

ये भी पढ़ेंः 'फुटबॉल जैसी शक्ल की...'; Tejasswi Prakash भी हुईं बॉडी-शेमिंग का शिकार, लोगों के भद्दे कमेंट्स का ऐसे दिया जवाब

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 18:27 IST