अपडेटेड 15 October 2021 at 20:48 IST

'विंक गर्ल' का नया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया, प्रिया प्रकाश वारियर दोस्त संग यूं डांस करती आई नजर

साउथ फिल्मों के एक्ट्रेस प्रिया वारियर इस वीडियो में अपनी एक दोस्त के साथ बेहद ही अलग तरीके से डांस करती हुई दिख रही हैं।

Wink girl priya prakash varrier dance videos goes viral on social media | Image: self

अपनी कातिल निगाहों से सबको अपना दीवाना बनाने वाली 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier)  आज भी सोशल मीडिया छाई रहती हैं। सालों पहले प्रिया के एक वीडियो ने पूरे देश में धमाल मचा दिया था। इस वायरल वीडियो की वजह से वो रातों-रात फेमस हो गई थी। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की बाढ़ सी आ गई थी। आज भी जब उनकी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है तो फैंस की धड़कनें बढ़ सी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-मां को डांस करते देख इमोशनल हुई दुल्हन, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फॉलोवर्स को एंटरटेन करने के लिए हमेशा कुछ नया ट्राई करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो अपलोड किया है। विंक गर्ल का अनोखा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो में प्रिया मस्तमौला होकर डांस कर रही हैं।

साउथ फिल्मों के एक्ट्रेस प्रिया वारियर इस वीडियो में अपनी एक दोस्त के साथ बेहद ही अलग तरीके से डांस करती हुई दिख रही हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप और ब्राउन कलर का पैंट पहना हुआ है। उनका ये डांस फैंस को काफी भा रहा है। प्रिया के इस वीडियो को खबर लिखने तक 78 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

और पढ़ें-प्रिया प्रकाश वारियर के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, तेजी से वायरल हो रहा है Video

कुछ साल पहले प्रिया वारियर (Priya Prakash Varrier) का वीडियो खूब वायरल हुआ था। दरअसल, प्रिया का ये वीडियो उनकी फिल्म 'ओरु अदाव लव' का एक सीन का था। फिल्म का ये वीडियो क्लिप उन दिनों इंटरनेट पर खूब छाया हुआ था। विंक गर्ल को इस वीडियो के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उस समय वो  गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बन गई थीं। 21 वर्षीय प्रिया प्रकाश वारियर केरल के त्रिसूर की रहने वाली हैं। उनके पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट काम करते हैं। 

और पढ़ें-सहदेव दिरदो समेत इन लोगों की जिंदगी को सोशल मीडिया ने बदला, रातों-रात फर्श से पहुंचे अर्श पर

Published By : Vineeta Mandal

पब्लिश्ड 15 October 2021 at 20:48 IST