'ना मुझे शादी करनी है, ना उन्हें करने दूंगी', ज्योति ने पवन सिंह से क्यों मांगे 10 करोड़? खोला राज, बोलीं- अभी और 15 साल तक...

ज्योति सिंह ने पवन सिंह संग अपने रिश्तों पर ढेर सारी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों के बीच रिश्ते कब बिगड़ने शुरू हुए। साथ ही एलिमनी को लेकर उड़ रही अफवाह पर भी अपनी बात रखी।

Pawan Singh wife jyoti singh | Image: Instagram

Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का केस कोर्ट में है। इस बीच खबरें आईं कि ज्योति सिंह ने तलाक के लिए 10 करोड़ की एलिमनी मांगी है। मगर अब, उन्होंने खुद उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

ज्योति सिंह ने सूर्या भाई के पॉडकास्ट में पवन सिंह संग अपने रिश्तों पर ढेर सारी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों के बीच रिश्ते कब बिगड़ने शुरू हुए। साथ ही एलिमनी को लेकर उड़ रही अफवाह पर भी अपनी बात रखी।

रिश्ता बचाने की हर मुमकिन कोशिश की- ज्योति सिंह

पवन सिंह से अलग होने के बाद क्या ज्योति सिंह संत बन गई हैं? इसका जवाब ज्योति सिंह ना में देते हुए कहती हैं कि बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जो होना होता है वही होता है। मैंने रिश्ता बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया।

अब भी ज्योति के दिल में बसते हैं पवन सिंह?

आज भी पवन सिंह दिल के किसी कोने में बसते हैं या नहीं? इसके जवाब में ज्योति सिंह ने कहा, 'वो मेरे पति हैं, दिल से निकलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हम जिस परिवार से आते हैं वहां पति ही पति है। वो कैसा भी हो पूजनीय होता है।'

उनके इसी जवाब पर पूछा गया कि धरती पर सिर्फ पति ही पूजनीय है, पत्नी नहीं हो सकती? तब उन्होंने कहा कि बिल्कुल हो सकती है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो पत्नी को पूजते हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं।

‘वो लोगों के बहकावे में आग जाते हैं…’

ज्योति सिंह ने आगे खुलासा किया कि पवन सिंह के ईर्द-गिर्द कुछ ऐसे लोग भी हैं जो उन्हें भड़काते हैं। वो किसी की बात सुनकर भरोसा कर लेते हैं और उनके बहकावे में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं। वो नहीं सोचते हैं कि क्या गलत है और क्या सही।

'दोनों के बीच कोविड में बिगड़ने लगे रिश्ते'

उन्होंने बताया कि कोविड में दीवाली के समय दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। ज्योति ने बताया कि पवन सिंह दीवाली में उनके घर गए थे। तब उन्होंने पवन सिंह से कहा कि हमें ले चलिए, लोग बातें बनाते हैं। आपको अगर साथ रहना होगा तो ठीक है, नहीं रहना होगा तो मत रहना। लेकिन फिलहाल के लिए ले चलो।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह से क्यों मांगे 10 करोड़?

इस इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने एलिमनी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने कोर्ट में हमेशा ही कहा है कि उन्हें साथ नहीं रहना। लेकिन मैं उन्हीं के साथ रहना चाहती हूं। मगर जब उन्होंने मानने से इनकार कर दिया तो मैंने अपने भरण पोषण के लिए 3 करोड़ की एलिमनी मांगी। वो इस पर रजामंद नहीं हुए और उन्होंने कह दिया कि वो 50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं देने वाले हैं। मैंने कहा भी आज के समय में इतने से क्या होता है।

उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि 50 लाख रुपये में एक घर तक नहीं मिलता। 3 करोड़ देने में ही उन्होंने 8 साल लगा दिए। इसके बाद थक हारकर मैंने कोर्ट का रुख किया और मैंने कहा कि मुझे 10 करोड़ चाहिए, जिससे की केस और 15 साल तक खिंचता चला जाए। क्योंकि न मैं शादी करना चाहती हूं और न ही उन्हें करने दूंगी। इतना कहकर वो इमोशनल हो गईं।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के सामने 'राजा शिवाजी' फेल?

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 08:45 IST