कौन हैं Selena Gomez? जिनकी शादी दुनिया भर में बटोर रही सुर्खियां, टेलर स्विफ्ट भी जश्न के लिए पहुंचीं
Selena Gomez-Benny Blanco wedding: ग्लोबल एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज आज अपने मंगेतर बेनी ब्लैंको से शादी करने वाली हैं। उनके फैंस कब से इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Selena Gomez-Benny Blanco Wedding: ग्लोबल एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज आज यानि 27 सितंबर को अपने मंगेतर बेनी ब्लैंको से शादी करने वाली हैं। पूरी दुनिया दिल थामकर इस दिन का इंतजार कर रही थी। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आखिर कौन हैं सेलेना गोमेज जिन्हें दुल्हन के लिबास में देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब है।
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के फैंस कब से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। इस जश्न में दुनियाभर से कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी जिसमें पेरिस हिल्टन और टेलर स्विफ्ट भी हैं। ये शादी सैंटा बारबरा तट पर हो रही है।
कौन हैं सेलेना गोमेज?
सेलेना गोमेज का जन्म 22 जुलाई, 1992 को अमेरिका के टेक्सास में हुआ था। उनका नाम सिंगर सेलेना क्विंटनीला के नाम पर रखा गया था। पैरेंट्स का तलाक होने के कारण सेलेना अपनी मां के साथ रहीं। उन्होंने 2002 में चिल्ड्रन टीवी सीरीज 'बार्नी एंड फ्रेंड्स' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिर 'स्पाई किड्स 3', ‘वॉकर’ और ‘टेक्सास रेंजर’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। उन्हें सबसे ज्यादा फेम टीवी शो 'हैना मॉन्टेना' और 'विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस' से मिला।
उनका सिंगिंग डेब्यू 2008 में हुआ था। उन्होंने टीन-म्यूजिकल फिल्म 'अनदर सिंड्रेला स्टोरी' के लिए तीन गाने रिकॉर्ड किए। 2014 में उनके करियर का पहला ग्रेटेस्ट हिट एल्बम ‘फॉर यू’ रिलीज हुआ। उनके नाम 16 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी हैं। 2017 में उनकी हेल्थ काफी सुर्खियों में रही जब वो ल्यूपस नाम की बीमारी से पीड़ित हो गई थीं। उसी साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके अलावा सिंगर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझी थीं।
जस्टिन बीबर संग रिश्ता बना वर्ल्ड न्यूज
सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर का रिश्ता एक समय पर बड़ा हॉट मुद्दा था। दोनों ने 2011 में ऑस्कर वैनिटी फेयर पार्टी के रेड कारपेट पर साथ डेब्यू कर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। हालांकि, 2013 में दोनों अलग हो गए। सेलेना डीजे जेड को डेट करने लगीं लेकिन जब उनसे भी उनका ब्रेकअप हुआ तो वो फिर से बीबर के करीब आ गईं। 2018 में सेलेना और जस्टिन ने साथ में वैलेंटाइन डे मनाया था। हालांकि, उसी साल बीबर ने हेली से शादी कर इस किस्से को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
आपको बता दें कि जस्टिन बीबर से पहले सेलेना ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी डेट किया था। हालांकि, अब उनकी जिंदगी में कोई और है जिससे वो शादी भी कर रही हैं। उन्होंने 2023 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको को किस कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनकी लव स्टोरी में एक नया चैप्टर आने वाला है। दोनों आखिरकार आज हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लेंगे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 September 2025 at 16:22 IST