अपडेटेड 8 June 2023 at 18:46 IST
कौन हैं Deepak Chahar की पत्नी जया? खूबसूरत और ग्लैमरस Photos से मचाती हैं तहलका
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर अपनी पत्नी जया के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। जया ने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की है।
Jaya Chahar Vacation Photos: इस साल आईपीएल टूर्नामेंट में दीपक चाहर का प्रदर्शन शानदार रहा। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जीत दर्ज खिताब भी अपने नाम किया। आईपीएल के बाद अब चाहर अपनी पत्नी जया भारद्वाज के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। दीपक चाहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको उनकी पत्नी जया के बारे में बता रहे हैं।
जया भारद्वाज बेहद ही ग्लैमरस हैं। वह एक इंटरप्रेन्योर हैं। इससे पहले वह कॉर्पोरेट कंपनी में भी काम कर चुकी हैं। जया फिलहाल पति दीपक के साथ इंडोनेशिया और गिली आइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह बीच किनारे हॉट पोज देती नजर आ रही हैं।
खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
जया खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। अक्सर ही वो फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर जया की अच्छी फैन फॉलोइंग है। अब उन्होंने गिली आइलैंड से अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह येलो कलर की समर एंड बीच ड्रेस में समुद्र किनारे मस्ती कर रही हैं। एक फोटो में जया झूला झूलती नजर आ रही हैं तो वहीं एक समुद्र किनारे पोज दे रही हैं। एक क्लिप में जया समुद्र की लहरों को निहार रही हैं।
जया ने अपने फूड की फोटो भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वह विटामिन सी (Sea) और डी का मजा ले रही हैं। इससे पहले जया और चाहर ने कुछ और फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह इंडोनेशिया की सैर करते और डिनर का लुत्फ उठाते नजर आए थे। इससे पहले भी जया ने कई बार अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की है। जब भी वह कहीं घूमने जाती हैं तो अपनी और हसीन नजारों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करना वह कभी नहीं भूलती।
यह भी देखें- प्रिया प्रकाश वारियर जो 'आंख मारकर' रातोरात हो गई थीं मशहूर, 5 साल बाद फिर सुर्खियों में, जानें क्यों?
दीपिक ने स्टेडियम में किया था जया को प्रपोज
दीपक चाहर और जया भारद्वाज ने शादी की पहली सालगिरह चुनाने के लिए आइलैंड्स को चुना है। दोनों बीते साल एक जून को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दीपक आगरा के रहने वाले हैं तो वहीं जया दिल्ली की रहने वाली हैं। दीपक की बहन मालती ने दोनों की मुलाकात कराई थी। कुछ ही समय में दोनों को एक-दूजे से प्यार हो गया। आईपीएल 2022 में स्टेडियम में ही दीपक ने जया को शादी के लिए प्रपोज किया था। जया ने खुशी के साथ दीपक का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया, जिसके बाद स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 8 June 2023 at 18:45 IST