Advertisement

वीर दहिया का नया गाना मचा रहा हरियाणवी इंडस्ट्री में धमाल, बदमाशी के खिलाफ दिया मजबूत संदेश, युवाओं के बीच पॉपुलर

Veer Dahiya’s Song Load Tamancha: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना 'लोड तमंचा' लगातार चर्चा में बना हुआ है, जिसकी हाल ही में लॉन्चिंग की गई है।

Follow :  
×

Share


Veer Dahiya’s Song Load Tamancha | Image: youtube

Veer Dahiya’s Song Load Tamancha: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना 'लोड तमंचा' लगातार चर्चा में बना हुआ है, जिसकी हाल ही में लॉन्चिंग की गई है। अप्रैल में रिलीज हुआ यह न्यू सॉन्ग आते ही दर्शकों के बीच छा गया है। SVD Entertainment के सहयोग से PTC Chakde और PTC Punjabi पर प्रसारित इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत हैं इसके लीड स्टार वीर दहिया, जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ गीत लेखन, गायन और संगीत भी खुद ही दिया है। गाने के जरिए समाज में बढ़ती बदमाशी और नकारात्मक सोच के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

वीर दहिया का नया गाना लोड तमंचा

वहीं, इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर प्रकाश कुमार की सोच और बेहतरीन विजन ने इसे खास बना दिया है। इंडस्ट्री में इस गाने की प्रोडक्शन क्वालिटी और प्रस्तुति की भी खूब तारीफ हो रही है। गाने में वीर दहिया के साथ सहर, मनोज बक्शी, हनी महाजन और राजेश महाजन ने भी दमदार अभिनय किया है। खासतौर पर हनी महाजन की परफॉर्मेंस को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। 

समाज में बढ़ती बदमाशी के खिलाफ मजबूत संदेश

चंडीगढ़ के खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट इस गाने की सिनेमैटोग्राफी और फिल्मी अंदाज इसे एक म्यूजिक वीडियो से बढ़कर एक छोटी फिल्म जैसा अनुभव बनाते हैं। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड सेट करता नजर आ रहा है।

हरियाणवी इंडस्ट्री में मचा रहा धमाल

कुल मिलाकर, दमदार कहानी, बेहतरीन म्यूजिक और शानदार प्रस्तुति के चलते यह गाना हरियाणवी इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल करता दिख रहा है।

ये भी पढे़ंः Toxic की रिलीज डेट टली, तो वरुण धवन क्यों हुए खुश? सोशल मीडिया पर यश को कहा थैंक्यू

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 16:21 IST