वड़ा पाव गर्ल हुई गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर मचा बवाल तो दिल्ली पुलिस ने खोली पोल!
Vada Pav Girl Arrested: ‘वड़ा पाव गर्ल’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Vada Pav Girl Arrested: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘वड़ा पाव गर्ल’ काफी वायरल हो रही है। उनका असली नाम है चंद्रिका दीक्षित जो आउटर दिल्ली के मंगोलपुरी में वड़ा पाव का ठेला लगाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दावे पर अब खुद दिल्ली पुलिस ने रिएक्ट किया है और बताया है कि पूरी सच्चाई क्या है।
दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वड़ा पाव गर्ल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार?
अब विवाद बढ़ता देख खुद दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि चंद्रिका दीक्षित को गिरफ्तार नहीं किया गया था। ना ही उनके खिलाफ कोई केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल गया था जिसमें दिख रहा था कि कैसे चंद्रिका के ठेले के पास बहुत सारे लोग खड़े हैं और सबकी आपस में बहस हो रही है।
अब दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि ये वीडियो पुराना है। चंद्रिका दीक्षित ने कुछ महीने पहले अपने वड़ा पाव स्टॉल के पास एक दावत या भंडारे का आयोजन किया था जिस वजह से वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। सोशल मीडिया पर भी उनका ठेला काफी पॉपुलर है और बहुत सारे फूड व्लॉगर्स उनके वड़ा पाव को लेकर पोस्ट कर चुके हैं जिसके बाद उनके ठेले पर हर समय लोगों की ठीकठाक भीड़ लगी ही रहती है।
वड़ा पाव गर्ल के वायरल वीडियो का सच
जब चंद्रिका ने भंडारे का आयोजन किया था, तब भी मंगोलपुरी इलाके में लोग जमा हो गए थे जिससे यातायात पर असर पड़ा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनके पास निवासियों की शिकायतें आने लगी कि कैसे उस लड़की ने सड़क किनारे भंडारा आयोजित कराया है। पुलिस ने कहा कि इसके लिए चंद्रिका ने एमसीडी से इजाजत नहीं ली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आगे कहा कि जब शिकायत मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वड़ा पाव गर्ल ने उनके साथ गलत सलूक किया। उसी दौरान का ये वीडियो है जब उसका स्टॉल जब्त करते हुए उसे पुलिस थाने ले जाया जा रहा था। हालांकि, दिल्ली पुलिस का दावा है कि ना ही उसके खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ था और ना ही उसे कभी गिरफ्तार किया गया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 May 2024 at 11:50 IST