अपडेटेड 14 May 2024 at 13:32 IST
वड़ा पाव गर्ल की चमकी किस्मत, 70 लाख की गाड़ी के बाद अब खरीदी नई दुकान, करवाया हवन
Vada Pav Girl New Shop: वड़ा पाव गर्ल ने दिल्ली में अपनी खुद की दुकान खोल ली है जिस मौके पर उन्होंने हवन किया। बाद में वह दुकान की सफाई करती नजर आईं।
Vada Pav Girl New Shop: सोशल मीडिया से लोकप्रियता पाने वाली वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका गेरा दीक्षित ने दिल्ली में एक नया फूड स्टॉल खोल लिया है। चंद्रिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के साथ हवन पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो के अंत में वह वड़ा पाव के अपने नए स्टॉल की झलक भी दिखाती हैं।
चंद्रिका गेरा दीक्षित दिल्ली आउटर के मंगोलपुरी इलाके में अपनी वड़ा पाव की रेहड़ी लगाती थीं। उनकी रेहड़ी पर खाने वालों की भीड़ लगी ही रहती थी। अब इस फेम का फायदा उठाते हुए उन्होंने किसी और जगह पर भी अपना नया स्टॉल खोल लिया है। वड़ा पाव गर्ल का ये स्टॉल कहा हैं, चलिए आपको बता देते हैं।
वड़ा पाव गर्ल ने खोली नई दुकान
चंद्रिका गेरा दीक्षित ने कुछ दिन पहले फोर्ड मस्टैंग से अपना एक वीडियो शेयर किया था और ऐलान किया था कि जल्द कुछ बड़ा होने वाला है। अब लग रहा है कि शायद वो अपनी नई दुकान की ही बात कर रही थी। उनका रीसेंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एथनिक अंदाज में नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनकी शॉप ओपनिंग का है।
वीडियो में चंद्रिका गेरा दीक्षित ने डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसका लाल रंग का बॉर्डर है। वहीं उनके पति लाल कुर्ते में नजर आ रहे हैं। शॉप की ओपनिंग से पहले कपल ने हवन करवाया था। इसके बाद, चंद्रिका को अपने नए स्टॉल की सफाई करते देखा जा सकता है। फिर वह वड़ा पाव की थाली लगाना शुरू कर देती हैं।
वीडियो शेयर करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने अपनी नई दुकान की लोकेशन भी बताई है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के रानी बाग इलाके में उनकी ये नई दुकान खुल चुकी है।
वड़ा पाव गर्ल के वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शन
अब उनका ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बहुत से लोग उन्हें नई दुकान खोलने के लिए बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस इलाके में उनका वड़ा पाव खूब बिकेगा। वहीं, कुछ लोगों ने चंद्रिका गेरा दीक्षित को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ने कमेंट किया- नौटंकी करते करते आगे बढ़ी है। कुछ लोग पूछ रहे हैं- अरे आप की रेहड़ी कहां गईं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 May 2024 at 13:26 IST