अपडेटेड 2 June 2023 at 14:38 IST

Sonakshi Sinha Birthday: 36 की हुईं सोनाक्षी सिन्हा, बताया बर्थ डे का खास प्लान

Sonakshi Sinha आज 36 साल की हो गई हैं। वेब सीरीज दहाड़ में दमदार एक्टिंग करने वाली पुलिस कॉप ने जन्मदिन के लिए खास प्लान बनाया है!

Follow :  
×

Share


picture Courtesy- Sonakshi/instagram | Image: self

Sonakshi Sinha Bday:  नया घर, परिवार और अपनों के साथ जश्न ए जन्मदिन की तैयारी सोनाक्षी सिन्हा ने की है। नया घर लिया है यहीं पर अपने लोगों के बीच सेलिब्रेशन होगा। हर बार सैर पर निकलती थीं तो इस बार उस रीत को ब्रेक किया है।

उनकी प्लानिंग में अपनों का साथ तो है लेकिन ट्रैवल नहीं। वजह भी वो प्रोजेक्ट हैं जिसमें काम कर उन्हें मजा आ रहा है। वैसे बिटिया के जन्मदिन पर पापा शत्रुघ्न सिंहा ने एक प्यारा सा नोट भी सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ।

Sonakshi instagram


बर्थडे प्लान

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को असली सोना और शॉटगन जूनियर बताने वाली सोनाक्षी इन दिनों वेब सीरीज दहाड़ के जरिए लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। पुलिस वाली अंजलि लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई है। तो इस बार की तैयारी भी कुछ खास कर रखी है। अपने निकटजनों के साथ जश्न भी मनाएंगी, पर्यावरण पर भी चर्चा करेंगी और प्रशंसकों से बातचीत का भी प्रोग्राम है। सोनाक्षी ने एएनआई से बातचीत में प्लान्स का जिक्र किया। कहा- 

पिछले 5-6 सालों से मैं जन्मदिन पर घूमने निकल जाया करती थी...मुझे  ब्रेक लेकर अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। पिछले कई सालों से मैं इसे विधिवत फॉलों कर रही हूं। इन दिनों शूट में बिजी हूं...तो इस बार केवल नजदीकी जगहों का रुख कर सकती हूं। मैं अलीबाग या लोनावाला जा सकती हूं। हालांकि अभी डिसाइड नहीं किया है।

 


पापा शत्रुघ्न हुए Nostalgic

शत्रुघ्न सिंहा भी बिटिया के जन्मदिन पर पुरानी यादों में खो गए हैं। बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-

कितने हसीन दिन गुजर गए। आज के इस बड़े और शुभ दिन पर अपनी आंखों की सितारा को ढेर सारा प्यार, और एक साल मौज मस्ती में और बड़ी उपलब्धियों के साथ बीते। हमे तुम्हारी ताकत और जो कुछ तुम हो उस पर नाज है।

तस्वीरों में दिखी जर्नी

नोट के साथ पिक्स का कोलाज है। जिसमें सोना की जर्नी है। पहली तस्वीर में सोना का दहाड़ अवतार है, तो दूसरे में पिता पुत्री की साथ क्लिक्ड तस्वीर है। इससे अगली फोटो जूनियर सोनाक्षी और हैंडसम पापा की है आखिरी पिक में नन्ही बिटिया, दोनों बेटे और पत्नी यानि पूरा परिवार है।

 

ये भी पढ़ें-  Dahaad Trailer Release: पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी Sonakshi Sinha, इस दिन रिलीज होगी दमदार वेब सीरीज

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 2 June 2023 at 14:34 IST