SIIMA Awards 2021 Winners List: महेश बाबू, रश्मिका मंदाना और नानी का रहा जलवा

SIIMA Awards 2021 Winners List: साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड्स में से एक हैं।

| Image: self

SIIMA Awards 2021 Winners List: साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (South Indian International Movie Awards) साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड्स में से एक हैं। बता दें कि ये अवार्ड सभी चार क्षेत्रीय भाषाओं (तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़) के कलाकारों को सम्मानित करते हैं। SIIMA अवार्ड्स 2021 हैदराबाद (Hyderabad) में 18 सितंबर, 2021 को हुए थे। महेश बाबू (Mahesh Babu) ने ‘महर्षि’ (Maharshi) के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है, वही नानी (Nani) को एंटरटेनर ऑफ द ईयर और बेस्ट एक्टर (क्रिटीक) अवार्ड से नवाजा गया। यहां देखें सितारों से सजी रात के विजेताओं की पूरी सूची-

SIIMA अवार्ड्स 2021 विजेताओं की सूची

SIIMA 2021 मलयालम विजेताओं की सूची-

बेस्ट डायरेक्टर: लिजो जोस पेलिसरी: जल्लीकट्टू

कॉमेडी रोल में बेस्ट एक्टर: बेसिल जोसेफ: केट्टियोलानु एंते मालाखा

नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: शाइन टॉम चाको: इश्क

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर: रोशन मैथ्यू: मूथोन

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस: सानिया अय्यप्पन: लूसिफर

बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस: अन्ना बेन: कुंभलंगी नाइट्स

बेस्ट डेब्यूटेंट प्रोड्यूसर: स्क्यूब फिल्म्स: उयारे

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): हरिशंकर केएस: पविझा मझह

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): प्रार्थना: थारापधमाके

बेस्ट लीरिक राइटर: विनायक शशिकुमार: आराधिका

बेस्ट फिल्म: आशीर्वाद सिनेमाज: लूसिफर

SIIMA 2021 कन्नड़ विजेताओं की सूची-

लीड रोल में बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): अवने श्रीमन्नारायन के लिए रक्षित शेट्टी

लीड रोल में बेस्ट एक्टर: यजमान के लिए दर्शन

लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): यजमान के लिए रश्मिका मंदाना

बेस्ट फिल्म: यजमान के लिए मीडिया हाउस स्टूडियो 

बेस्ट डायरेक्टर: हरि कृष्ण, पोन कुमारन (यजमान) के लिए

कॉमेडी रोल में बेस्ट एक्टर: साधु कोकिला (यजमान) के लिए

लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस: आयुष्मान भव के लिए रचिता राम

नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: साईकुमार पी (भारती) के लिए

बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर: आरजे मयूरा (गोटिला) के लिए

बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर: अमर के लिए अभिषेक गौड़ा

बेस्ट डेब्यूटेंट प्रोड्यूसर: कोस्टल ब्रीज प्रोडक्शंस

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: वी. हरिकृष्णा (यजमान) के लिए

बेस्ट कोरियोग्राफर: अवने श्रीमन्नानारायण के लिए इमरान सरधरिया

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): अनन्या भट (हेलेड केलदे) के लिए

बेस्ट लीरिक राइटर: नतासर्वभौमा शीर्षक गीत के लिए पवन वाडेयार 

SIIMA 2021 तेलुगु विजेताओं की सूची-

लीड रोल में बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): गैंग लीडर के लिए नानी

बेस्ट डायरेक्टर: महर्षि के लिए वामशी

लीड रोल में बेस्ट एक्टर: महर्षि के लिए महेश बाबू

लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): रश्मिका मंदाना (डियर कॉमरेड) के लिए

बेस्ट फिल्म: सिथारा एंटरटेनमेंट (जर्सी)

कॉमेडी रोल में बेस्ट एक्टर: राज गारु गढ़ी 3 के लिए अजय घोष

नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: गैंग लीडर के लिए कार्तिकेय

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: शीला

एंटरटेनमेंट ऑफ द ईयर: F2 के लिए अनिल रविपुडी 

एंटरटेनर ऑफ द ईयर: जर्सी और गैंग लीडर के लिए नानी

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर: महर्षि के लिए अल्लारी नरेश

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस: माने मराटक्काइड के लिए करुणा राम

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): प्रियतम प्रियतम के लिए चिन्मयी सिरपदा

बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर: स्वरूप आरएसजे (एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया)

बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर: मथु वडालारा के लिए श्री सिम्हा

बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस: शिवात्मिका राजशेखर (दोरासानी) के लिए

बेस्ट डेब्यूटेंट प्रोड्यूसर: मल्लेशाम के लिए स्टूडियो 99

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: महर्षि के लिए डीएसपी

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): इस्मार्ट शंकर टाइटल ट्रैक के लिए अनुराग कुलकर्णी

बेस्ट लिरीक राइटर: इधे कड़ा के लिए श्री मणि

SIIMA 2021 तमिल विजेताओं की सूची-

नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: अर्जुन दास: कैथी

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर: जॉर्ज मैरीन: कैथी

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस: इंदुजा रविचंद्रन: मगमुनि

बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर: प्रदीप रंगनाथन: कोमली

बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर: केन करुणा: असुरन

बेस्ट डेब्यूटेंट प्रोड्यूसर: वी स्टूडियो: अदाई

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: डी.इम्मन: विश्वासम

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): साध्वी प्रकाश: एलु वाया पुकलाये

बेस्ट लिरीक राइटर: विवेक: सिंगापेनी

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर: वेलराज: असुरन

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह कर रहे थे अपने फैंस से बात, तभी पत्नी दीपिका ने पूछा- ‘घर कब आओगे?’ देखें एक्टर का जवाब

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 19 September 2021 at 13:30 IST