अपडेटेड 14 April 2024 at 08:06 IST

IPL 2024 में दिखी श्रद्धा कपूर की हमशक्ल! वायरल हुई तस्वीरें तो एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

Shraddha Kapoor Lookalike: इस बार फैंस ने IPL 2024 के दौरान एक ऐसी लड़की को स्पॉट किया है जिसे वह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हमशक्ल बता रहे हैं।

श्रद्धा कपूर की हमशक्ल | Image: instagram

Shraddha Kapoor Lookalike: हर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान कोई ना कोई सोशल मीडिया पर जरूर मशहूर हो जाता है। स्टेडियम में अक्सर कई ऐसे चेहरे मैच देखते नजर आ जाते हैं जिनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इस बार, फैंस ने IPL 2024 के दौरान एक ऐसी लड़की को स्पॉट किया है जिसे वह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हमशक्ल बता रहे हैं।

उस लड़की को 11 अप्रैल 2024 को हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया था। जैसे ही उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, लोगों ने उसे श्रद्धा कपूर की हमशक्ल कहना शुरू कर दिया है। अब खुद एक्ट्रेस ने भी इस खबर पर रिएक्ट किया है।

IPL 2024 में मिली श्रद्धा कपूर की हमशक्ल?

बीते कुछ दिनों से लगातार उस लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उसका नाम प्रगति नागपाल (Pragati Nagpal) है। अब शनिवार को स्त्री फेम एक्ट्रेस ने भी इन वायरल तस्वीरों पर मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रगति नागपाल से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए लिखा- ‘अरे मैं ही तो हूं…’।

अब श्रद्धा की स्टोरी को प्रगति नागपाल ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर रीशेयर किया है और उनसे साथ में मैच देखने की रिक्वेस्ट की है। इसके लिए प्रगति ने अपनी स्टोरी में एक पोल भी लगाया है। 

कौन हैं श्रद्धा कपूर की हमशक्ल प्रगति नागपाल?

प्रगति नागपाल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 66 हजार फॉलोअर्स हैं और वह एक्टिव होकर पोस्ट करती रहती हैं। उनकी प्रोफाइल की माने तो वह एक सिंगर हैं जिन्होंने ‘यूजलेस भंवरा’ गाना गाया है। आपको बता दें कि ये गाना सारेगामा के बैनर के तहत बनाया गया है जिसका लॉन्च प्रगति ने गोल्डन टेंपल में किया था। 

श्रद्धा कपूर के आगामी प्रोजेक्ट्स

इस बीच, बात करें श्रद्धा कपूर की तो उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। फिल्म करीब एक साल पहले रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर उसने ठीकठाक कमाई की। अब वह ‘स्त्री’ के सीक्वल, कार्तिक आर्यन के साथ ‘चंदू चैंपियन’ और नागिन पर बनी एक फिल्म में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ेंः Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan Day 3: वीकेंड पर थोड़ा बढ़ा कलेक्शन, फिर भी एक बुरी खबर!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 08:06 IST