Selena Gomez: क्या प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज? शादी के 6 महीने बाद इस अंदाज में देख चौंके फैंस
Selena Gomez Pregnancy Rumours: अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज हाल ही में अपने ब्रांड के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं जहां से उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स आग की तरह फैलने लगे।
Selena Gomez Pregnancy Rumours: ग्लोबल आइकन सेलेना गोमेज को हाल ही में अपने ब्रांड के फाउंडेशन लॉन्च इवेंट में देखा गया था जहां से उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स आग की तरह फैलने लगे हैं। इवेंट से सामने आए उनके वीडियो देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या बेनी ब्लैंको (Benny Blanco) से शादी के छह महीने बाद वो मां बनने वाली हैं।
अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अपने ब्रांड के लॉन्च इवेंट में एक मेटैलिक बबल गम पिंक मिनीड्रेस पहनकर पहुंची थीं जिसे कथित तौर पर मियुसिया प्राडा और राफ सिमंस ने डिजाइन किया था। वह अपने ब्रांड रेयर ब्यूटी (Rare Beauty) के 'ट्रू टू माईसेल्फ' नैचुरल मैट फाउंडेशन के लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं।
शादी के 6 महीने बाद मां बनने वाली हैं सेलेना गोमेज?
अब इस लॉन्च इवेंट से सेलेना गोमेज के ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें उनका लुक और आउटफिट देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वो उम्मीद से हैं। नेटिजंस ने नोटिस किया कि कैसे इस इवेंट के लिए उन्होंने एक ढीला-ढाला और बड़ा आउटफिट पहना था।
इन तस्वीरों और वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘मुझे लगता है कि सेलेना गोमेज प्रेग्नेंट हैं’। वही अन्य यूजर लिखता है- ‘जब आपको लगे कि ये अप्रैल फूल का मजाक है लेकिन ये सच है। सेलेना वाकई मां बनने वाली हैं’। तीसरे फैन ने खुशी जताते हुए कमेंट किया- ‘मैंने भी कल पढ़ा था कि सेलेना गोमेज प्रेग्नेंट हैं’। हालांकि, अभी तक प्रेग्नेंसी रूमर्स पर न तो सेलेना और न ही उनके पति बेनी ब्लैंको ने कोई रिएक्शन दिया है।
जब प्रेग्नेंसी को लेकर सेलेना गोमेज का छलका दर्द
जहां एक तरफ फैंस सेलेना के प्रेग्नेंसी रूमर्स उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस ने याद किया कि कैसे एक बार सिंगर ने मां ना बन पाने को लेकर दुख जताया था। गौरतलब है कि सेलेना गोमेज ने कुछ समय पहले वैनिटी फेयर के साथ बातचीत में प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बच्चे को जन्म न दे पाने की बात कही है, तो सिंगर ने कहा- “मैंने यह बात कभी नहीं कही, लेकिन दुर्भाग्य से मैं बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। मुझे कई मेडिकल इशू हैं जिनसे मेरी और बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। यह एक ऐसी बात थी जिसके लिए मैं काफी समय तक उदास रही”।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 09:49 IST