अपडेटेड 6 March 2026 at 23:16 IST

Sara Tendulkar Dance: भाई अर्जुन की शादी में बहना ने लगाए जोरदार ठुमके, देखें सारा तेंदुलकर का 'पंजाबी वेडिंग सॉन्ग' डांस VIDEO VIRAL

Arjun Tendulkar Saaniya Chandok Wedding: भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का डांस और उनका स्टाइल फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस मूव्स और लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Sara Tendulkar Dance Video | Image: Social Media

Sara Tendulkar Viral Dance Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को मुंबई में अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली। इस ग्रैंड वेडिंग में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी से पहले मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी रखी गई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसी बीच एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।

भाई की शादी में सारा का खास अंदाज

भाई अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर का स्टाइल और अंदाज देखने लायक था। मेहंदी से लेकर संगीत तक उनके हर लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। सारा अपने छोटे भाई की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आईं और हर फंक्शन में उन्होंने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संगीत सेरेमनी के दौरान अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

मल्टीकलर लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

संगीत और मेहंदी के मौके पर सारा ने फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना था। इस लहंगे पर खूबसूरत मिरर वर्क किया गया था, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था।

अपने आउटफिट को रॉयल टच देने के लिए उन्होंने इसके साथ ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया। इसके अलावा बालों में परांदा, माथे पर हैवी मांगटीका और गले में कुंदन व मोतियों का हार पहना था। सारा का यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

‘पंजाबी वेडिंग सॉन्ग’ पर किया धमाकेदार डांस

वायरल वीडियो में सारा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बॉलीवुड के पॉपुलर गाने “पंजाबी वेडिंग सॉन्ग” पर डांस करती नजर आ रही हैं। ढोल की बीट्स पर सारा के शानदार डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया।

सारा हर स्टेप को बड़े कॉन्फिडेंस के साथ करती दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मैचिंग रेड आउटफिट में दिखे अर्जुन और सानिया

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में हुई। इस खास मौके पर दोनों ने रेड कलर के मैचिंग आउटफिट पहने थे।

दुल्हन सानिया लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्रीन जूलरी और रेड-ग्रीन चूड़े के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया था। वहीं अर्जुन लाल रंग की शेरवानी और सफेद पायजामे में काफी हैंडसम नजर आए।

भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का डांस और उनका स्टाइल फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस मूव्स और लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

यह जरूर पढ़ें: भाई जरा मुस्कुरा भी लो... ये तुम्हारी ही शादी है', मेहंदी समारोह के इस VIDEO को देख फैंस ने अर्जुन तेंदुलकर को क्यों कर दिया ट्रोल?

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 23:16 IST