Sapna Choudhary: लखनऊ की अदालत में पेश हुईं सपना चौधरी, सालों पुराने केस में मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला
Sapna Choudhary: सालों पुराने केस के मामले में सपना चौधरी कोर्ट में पेश हुईं। इसमें डांसर को बड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में।
Sapna Choudhary: लखनऊ के एक अदालत में फेमस डांसर सपना चौधरी हाजिर हुई। उत्तर प्रदेश की राजधानी के एसीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ पहले से ही जारी किए गए जमानती वारंट को अब निरस्त कर दिया है। अदालत ने उन्हें 60 हजार रुपये के जुर्माने पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सपना पर 1400 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
कोर्ट में पेशी के बाद हुई सपना के जमानत
सपना चौधरी लंबे समय से कोर्ट की कार्यवाही से दूरी बनाए हुए थीं, जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जमानती वारंट जारी किया था। कानूनी शिकंजा कसता देख सपना खुद लखनऊ पहुंचीं। इसके साथ ही जज के सामने उन्होंने खुद को पेश किया। कोर्ट ने उनके सहयोग को देखते हुए वारंट वापस ले लिया और उन्हें जमानत दे दी है
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सपना चौधरी का यह विवाद साल 2018 का है, जब लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस प्रोग्राम आयोजित किया जाना था। इस इवेंट के लिए आयोजकों ने प्रति व्यक्ति 300 रुपये के हिसाब से हजारों टिकट बेचे थे। कार्यक्रम की रात 10 बजे तक जब सपना स्टेज पर नहीं पहुंचीं, तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई थी। दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की, जिसके बाद थाना में सपना और उनके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी।
चार्जशीट के बाद शुरू हुई थी कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के बाद 2019 में सपना चौधरी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। पिछले काफी समय से इस मामले में आरोप तय होने के बावजूद सपना अदालत में हाजिर नहीं हो रही थीं। हालांकि, अब सपना ने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होकर अपना पक्ष रखा है। इसके बाद अदालत को आगे भी सहयोग करने का विश्वास दिलाया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 10:33 IST