अपडेटेड 11 March 2026 at 22:41 IST

Monalisa Wedding: ‘बगावत नहीं, लव जिहाद…’; मोनालिसा की शादी की खबरों पर टूटा सनोज मिश्रा का दिल, वायरल गर्ल को दिया था अपनी फिल्म से ब्रेक

Monalisa Wedding: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर मंदिर में शादी कर ली है।

Sanoj Mishra on Monalisa's wedding | Image: instagram

Monalisa Wedding: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। वो डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही हैं। हालांकि, वायरल गर्ल मोनालिसा इस समय अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी कथित शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो की माने तो, मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से कथित तौर पर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर मंदिर में शादी कर ली है। खबरों की माने तो, दोनों ने केरल के एक पुलिस थाने जाकर सुरक्षा की मांग की थी। उनकी शादी की खबरों पर अब सनोज मिश्रा ने पोस्ट किया है।

मोनालिसा की शादी की खबरों पर सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है और उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है’। डायरेक्टर ने आगे कहा कि वो मोनालिसा की शादी की वजह से ‘डिप्रेशन’ में हैं क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भागकर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी, उन्हें उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी थी और इसी वजह से उन्होंने मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर एक्ट्रेस बनाया।

‘लव जिहाद का शिकार हुई मोनालिसा’

सनोज ने आगे कहा कि कैसे वसीम रिजवी और उनके समर्थकों को ये बात पसंद नहीं आई और उन्हें झूठे आरोप में जेल भेज दिया। डायरेक्टर ने कहा कि जब उनके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा तो उन्होंने मोनालिसा को हथियार बनाया। उन्होंने आगे मोनालिसा को लेकर बात की और कहा कि उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। उनके सारे रिश्ते दिखावे के थे और उनकी जिंदगी अपनी असली मां पर टिकी थी। उनके पिता ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने लिखा कि मोनालिसा अक्सर अपनी असली मां को याद कर रोती थीं और बगावत करना चाहती थीं। 

डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि कैसे मोनालिसा को अपना ये कदम बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में वो ‘लव जिहाद का शिकार’ हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया था, वही उनके खिलाफ हो गए और मोनालिसा को उनसे दूर कर दिया। उन्होंने ये भी लिखा कि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को पैसों का लालच देकर गलत रास्ते पर धकेल दिया है।

ये भी पढ़ेंः Monalisa Marriage: कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी? फोटो वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 22:41 IST