अपडेटेड 24 January 2024 at 08:18 IST
Shoaib Malik के निकाह के बाद Sania Mirza ने पोस्ट की पहली फोटो, इस बात से जीता फैंस का दिल
Sania Mirza Pic: शोएब मलिक के तीसरे निकाह के बाद टेनिस प्लेयर ने अपनी पहली फोटो शेयर की है जो वायरल हो गई।
Sania Mirza Pic: सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से खुला ले लिया है। इसके बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) के साथ निकाह कर लिया। इस मामले के बाद अब टेनिस प्लेयर ने अपनी पहली फोटो शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सानिया मिर्जा ने इस पूरे विवाद पर एक ग्रेसफुल लेडी की तरह रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर जहां भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे थे, वहीं कुछ ऐसे भी थे जो उन्हें ट्रोल करने लग गए। हालांकि, सानिया इस पूरे झमेले से दूर ही रहीं। उनकी टीम ने एक बयान जारी करते हुए प्राइवेसी की मांग की और शोएब को उनके तीसरे निकाह के लिए शुभकामनाएं दीं। सानिया अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अपने बेटे इजहान के साथ समय बिता रही हैं।
शोएब मलिक के निकाह के बाद सानिया मिर्जा ने शेयर की फोटो
सानिया मिर्जा ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है जो एक इवेंट की है। इस इवेंट में वह डार्क ब्लू सेटिन शर्ट और ग्रे पैंट में पहुंची थी जिसमें वह पूरी बॉस लेडी लग रही थीं। इस फोटो के जरिए सानिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलियन ओपन होने में केवल 10 दिन बचे हैं। इस फोटो में सानिया का कॉन्फिडेंस फैंस को भा गया है कि कैसे पर्सनल लाइफ में इतनी उथल-पुथल के बावजूद वह एक स्टॉन्ग महिला की तरह आगे बढ़ गई हैं।
सानिया ने इससे पहले एक और फोटो शेयर की थी जिसमें दो जोड़ी क्रॉक्स देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए सानिया ने खुलासा किया कि ये क्रॉक्स उनके लाडले बेटे इजहान ने उन्हें गिफ्ट किए हैं।
शोएब मलिक ने किया तीसरा निकाह
शोएब मलिक ने 20 जनवरी को अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। उन्होंने मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद को अपना हमसफर चुना है। जैसे ही उनके निकाह की तस्वीरें सामने आई, लोग हैरान रह गए। शोएब और सानिया के तलाक की अफवाहें लंबे समय से उड़ रही थीं। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर के निकाह ने लोगों को कन्फ्यूजन में डाल दिया।
फिर सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने खुलासा किया कि दोनों का तलाक हो गया है। उन्होंने बताया कि सानिया ने शोएब से खुला लिया है। फिर बाद में मिर्जा परिवार ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि सानिया और शोएब का रिश्ता कुछ महीने पहले ही खत्म हो गया था।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 07:00 IST