अपडेटेड 15 May 2025 at 12:35 IST
IGL कंट्रोवर्सी के बाद कमबैक के लिए तैयार समय रैना, अपूर्वा मखीजा संग की पार्टी; बोले- बहुत दिनों से घुटन सी...
समय ने स्टोरी में द रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा संग तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों को पार्टी करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद समय ने अपने दिल की बात भी कही।
Samay Raina news: इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना कमबैक के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए टूर की अनाउंसमेंट की है। इसके साथ ही समय ने कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार अपूर्वा मखीजा से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान कॉमेडियन ने फैंस के साथ अपने दिल की बात भी शेयर की।
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट बुरी तरह से विवादों में घिर गया था। शो में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा के भद्दे कमेंट पर बवाल मचा। इसके बाद समय रैना का शो बंद हो गया था।
समय ने पोस्ट की कई स्टोरी
IGL कंट्रोवर्सी के बाद यूट्यूबर समय रैना और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा को एक साथ देखा गया। इंस्टाग्राम पर समय ने कई स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने इंटरनेशनल टूर की जानकारी दी। साथ ही वह गिटार बजाते, पार्टी करते और दोस्तों-परिवार वालों के साथ कुछ वक्त बिताते नजर आए।
समय ने स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो मस्ती में गिटार बजाते दिख रहे हैं। इसके अलावा दूसरी स्टोरीज में उन्हें अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया। साथ ही समय कॉमेडियन तमन्य भाटिया के साथ भी एक स्टोरी पोस्ट की।
अपूर्वा संग की पार्टी
वहीं, समय ने अपनी स्टोरी में द रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा संग भी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों को पार्टी करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद समय ने अपने दिल की बात भी कही।
स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, "आज कुछ ज्यादा ही स्टोरीयां डाल दी। बहुत घुटन सी थी यार क्या बताऊं... काफी निकाल दिया एक साथ ही। आई लव यू ऑल। मैं इस प्यार का अनुभव करके बहुत खुश हूं। मैं विदेश और भारत में अपने शो में आप लोगों को देखने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं।"
कंट्रोवर्सी के बाद कमबैक के लिए तैयार
इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेंसी पर भद्दा कमेंट किया था। विवाद ने काफी तूल पकड़ा। इसके बाद समय रैना के शो पर अश्लीलता फैलाए जाने के आरोप लगने लगे। मामला बढ़ते बढ़ते महाराष्ट्र साइबर सेल तक पहुंचा और समय को पूछताछ के लिए पेश भी होना पड़ा। विवाद के बाद इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे।
हालांकि कंट्रोवर्सी के बाद अब समयवापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने नए इंटरनेशनल टूर की जानकारी दे दी है, जो यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 12:35 IST