VIDEO: अंबानी परिवार ने टेंट में मेहमानों के लिए बनाया 'फाइव स्टार' होटल, साइना नेहवाल ने दिखाई झलक

Radhika-Anant Pre Wedding: अंबानी परिवार ने अपने गेस्ट के लिए टेंट के अंदर ही फाइव स्टार होटल बना दिया है।

अंबानी परिवार के इंतजाम | Image: Instagram

Anant-Radhika Pre Wedding: देश का सबसे रईस अंबानी परिवार इस वक्त जश्न में डूबा हुआ है। मौका मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का है। शादी को जुलाई में हैं, लेकिन इससे पहले जामनगर में उन्होंने तीन दिनों का प्री वेडिंग इवेंट आयोजित किया है, जिसको लेकर वहां सितारों का मेला लग गया है। देश ही नहीं विदेशों से भी कई नामी हस्तियां अंबानी परिवार के इस जश्न में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।  

जामनगर पहुंचे मेहमानों के लिए अंबानी परिवार ने किस तरह इंतजाम किए हैं, इसकी एक झलक देखने को मिली। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी सेलिब्रेशन में शामिल होने जामनगर पहुंची हैं। यहां से वो इस ग्रैंड इवेंट की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

साइना ने शेयर की वीडियो

वीडियो के जरिए साइना ने दिखाया है कि अंबानी परिवार ने मेहमानों के ठहरने के लिए किस तरह के इंतेजाम किए। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैमिली ने अपनी सेलिब्रिटी गेस्ट के लिए टेंट में रुकने का इंतजाम किया। जी हां, बाहर से तो यह टेंट है, लेकिन अंदर से किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं।

टेंट के अंदर फाइव स्टार जैसे इंतजाम

साइना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'परफेक्ट अंबानी वेडिंग'। वीडियो में पहले साइना नेहवाल टेंट के बाहर डांसी करती और फिर अंदर का पूरा नजारा दिखाती नजर आ रही होती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टेंट के अंदर मेहमानों के लिए एक ड्राइंग रूम,  बेड रूम और एक छोटा रूम बना है। यहां सोफा, बेड, टीवी, ड्रेसिंग टेबल, एसी समेत कई सुविधाएं भी दी गई हैं।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अंबानी परिवार ने अपने गेस्ट के लिए टेंट के अंदर ही फाइव स्टार होटल बना दिया है।  

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग इवेंट की शुरुआत आज से हुई है। ये जश्न 3 मार्च तक जारी रहेगा। वहीं, 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह भी पढ़ें: 'प्यार हुआ, इकरार हुआ...', प्री वेडिंग इवेंट के लिए मुकेश-नीता अंबानी ने किया डांस रिहर्सल; VIDEO
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 19:37 IST