अपडेटेड 5 November 2025 at 12:57 IST
'मर्द हार्ट अटैक आने से खुश, लेकिन...', Roadies के रघु राम ने महिलाओं पर की विवादित टिप्पणी, बयान पर मचा बवाल
Raghu Ram Controversial Statement: रघु राम ने एक पॉडकास्ट में महिलाओं को लेकर कई विवादित बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लड़कियां सज्जन नहीं होतीं। लड़कियों की वजह से लड़के कुछ शेयर नहीं करते। इतना ही नहीं रघु राम ने यह तक कह दिया कि हम 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से खुश हैं।
Ex Roadies Judge Raghu Ram: टीवी शो 'रोडीज' के जज रह चुके रघुराम एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ विवादित टिप्पणियां की हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि लड़कियां सज्जन नहीं होती। उन्होंने लड़कियों को बड़ी समस्या बताते हुए यह भी कहा कि 60 साल की उम्र के बाद मर्द हार्ट अटैक से मर जाते हैं। कुछ सुसाइड भी कर लेते हैं। ये इस पर निर्भर करता है कि वो किस तरह की महिलाओं संग रिश्ते में हैं।
‘औरतों की कोई सीमा नहीं होती’
हाल ही में रघु राम ‘टू गर्ल्स एंड टू कप्स’ पॉडकास्ट में नजर आए। उन्होंने यहां तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान रघु राम ने ‘रोडीज’ का जिक्र करते हुए कहा कि शो में कुछ महिलाएं ऐसी आई, जिनसे जजेस के कान लाल हो गए, धुआं निकल गया और जमीन पर गिर पड़े। रघु राम ने कहा कि वह उनसे नोट्स ले रहे थे। उन्होंने कहा कि लड़कियां सज्जन नहीं होतीं। लड़कों में लड़ाई होती है, तो एक लिमिट होती है, लेकिन औरतों की कोई सीमा नहीं होती।
उन्होंने कहा कि लड़कियां इतना चीखती हैं और वो जो कहती हैं, वह बहुत आहत करने वाला होता है। हम बहुत डर जाते हैं।
'लड़कियों को इमोशनली ओपन मर्द चाहिए, लेकिन असल में…'
रघु राम ने आगे यह भी कहा कि लड़कियां अपने आप में बड़ी समस्या हैं। वे कहती हैं कि उनको इमोशनली ओपन मर्द चाहिए, लेकिन असल में वो ऐसा नहीं चाहती। जब पुरुष इमोशनल हो जाता है, तो वो उसे ठुकरा देती हैं। वो कह देती हैं कि तुम लड़की जैसे हो। हमारे मन में जो तुम्हारे लिए सम्मान था. वो चला गया।
उन्होंने कहा कि लड़कियों की वजह से लड़के कुछ शेयर नहीं करते। इतना ही नहीं रघु राम ने यह तक कह दिया कि हम 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से खुश हैं।
रघु राम ने दावा किया कि कितने पुरुष बस बैठे-बैठे मर जाते हैं, लेकिन औरतों के साथ ऐसा नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम खुलते हैं तो महिलाएं इसे स्वीकार नहीं करती। हमारे पास कोई विकल्प ऑप्शन नहीं है। ठीक है यार, ये कितना बुरा हो सकता है? दिल का दौरा? बाईपास सर्जरी? हम वो झेल लेंगे, लेकिन लेकिन मैं किसी भी महिला को ऐसा कुछ नहीं कहूंगा, जिसका वो बाद में आदमियों के खिलाफ इस्तेमाल करें।
‘आपकी सुंदरता घट जाएगी, तब?’
वो इस दौरान अपने यूट्यूब चैनल रघु बॉक्स पर एक सीरीज में महिला के कमेंट का उदाहरण देते भी नजर आए, जिसमें उसने कहा कि वो उन पुरुषों का सम्मान नहीं करेगी, जो कमाते नहीं हैं। रघु ने कहा, "हम कहें कि जो महिलाएं सुंदर नहीं हैं वे प्यार के काबिल नहीं? जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारी कमाई की क्षमता भी बढ़ती है, लेकिन आपकी सुंदरता घट जाएगी, तब?"
रघु राम के ये बयान सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके लिए कई लोग उनकी काफी आलोचना भी कर रहे हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 12:57 IST