अपडेटेड 18 November 2023 at 07:51 IST

कहां तक पहुंची रश्मिका मंदाना डीपफेक मामले की जांच? DCW ने मांगा दिल्ली पुलिस से अपडेट

Rashmika Mandanna Deepfake Case: दिल्ली महिला आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस से अपडेट मांगा है।

Rashmika Mandanna Deepfake Case IMAGE- @rashmika_mandanna/instagram | Image: self

Rashmika Mandanna Deepfake Case: मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली साइबर सेल ने बिहार के एक टीनेजर को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट इस लड़के से पूछताछ कर रही है। अब दिल्ली महिला आयोग ने मामले में अपडेट मांगा है।

खबर में आगे पढ़ें-

  • रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले की जांच
  • दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से मांगा अपडेट
  • बिहार के एक लड़के से पूछताछ कर रही पुलिस

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले की जांच

10 नवंबर को IFSO यूनिट ने FIR दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने रश्मिका मंदाना डीपफेक मामले में शुक्रवार को बयान जारी किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार के इस 19 साल के लड़के ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरे प्लेटफॉर्म से वीडियो डाउनलोड कर अन्य जगहों पर शेयर किया था। इसके बाद IFSO की तरफ से मेटा को एक लेटर भी लिखा गया है जिससे आरोपी की पहचान हो सके। इसी युवक के अकाउंट से पहली बार सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया गया था। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि युवक को जांच के लिए नोटिस भेजा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट IFSO में भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी के लिए सजा) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से मांगा अपडेट

आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था और 10 नवंबर को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा था कि वीडियो में एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। DCW ने दिल्ली पुलिस से 17 नवंबर तक मामले में दर्ज FIR की कॉपी, आरोपियों का ब्योरा और इस मामले में लिए गए एक्शन की रिपोर्ट मांगी थी।

(IMAGE- @rashmika_mandanna/instagram)

ये भी पढ़ेंः रश्मिका, कैटरीना कैफ समेत ये सितारे हुए डीपफेक का शिकार; लिस्ट में एक बड़ी सुपरस्टार भी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 November 2023 at 07:48 IST