अपडेटेड 16 February 2025 at 09:45 IST
'जब आप अपना सब खो दोगे तो....'; IGL विवाद के बीच Ranveer Allahbadia की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का ये पोस्ट क्यों हुआ वायरल?
Ranveer Allahbadia's Alleged Girlfriend: रणवीर इलाहाबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।
Ranveer Allahbadia's Alleged Girlfriend: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर आना भारी पड़ गया है। पेरेंट्स की इंटिमेसी पर किया उनका कमेंट जमकर हंगामा मचा रहा है। इस बीच, उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा (Nikki Sharma) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
रणवीर इलाहाबादिया इस समय पुलिस केस में फंसे हुए हैं। मुंबई पुलिस और असम पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, निक्की का एक पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। इस पोस्ट में वो ‘सब खो देने’ को लेकर बात करती दिख रही हैं।
रणवीर इलाहाबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट
रणवीर अल्लाहबादिया कंटोवर्सी और उनके लापता होने की खबरों के बीच टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि जब कोई इंसान अपना सब कुछ खो देता है, तो उसके पास केवल उसकी आत्मा बचती है।
पोस्ट में लिखा था- “एक समय आएगा जब आप अपना सब कुछ खो देंगे, अपना दिमाग भी। एक बार अगर आपने अपना दिमाग खो दिया तो आपके पास सिर्फ आपकी आत्मा ही बचती है। यही वो समय है जब आपको पता चलेगा कि आप अजेय हैं।”
रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा
नेटिजंस उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट को अब रणवीर इलाहाबादिया की सिचुएशन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, निक्की ने इससे ज्यादा कुछ नहीं लिखा है। गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से ठीक पहले ही रणवीर और निक्की के ब्रेकअप की अफवाहें मीडिया के गलियारों में छाने लगी थीं। ऐसा कहा गया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके रिलेशनशिप की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों एक ही जगह से एक ही समय पर अपनी सोलो फोटोज डाल रहे थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 February 2025 at 09:45 IST