अपडेटेड 14 March 2023 at 17:27 IST

‘Ramayana’ के 'सिया-राम' फिर साथ आएंगे नजर, दीपिका ने दिखाई अपने नए शो की झलक

Arun Govil और Dipika Chikhlia 35 सालों के बाद फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एक्ट्रेस ने अपने नए शो की एक झलक शेयर की है।

Follow :  
×

Share


pc: Twitetr@Filmhistorypic | Image: self

Arun Govil- Dipika Chilkhlia New Show: साल 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' के किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। भगवान राम के रोल में अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया नजर आई थीं। करीब 35 सालों के बाद अरुण और दीपिका फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे पता चल रहा है कि वो अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में अरुण गोविल भी नजर आने वाले हैं। नए शो में दीपिका के कैरेक्टर का नाम ‘श्रद्धा’ होगा, जो उनकी वैनिटी वैन के बाहर लगे पोस्टर से पता चल रहा है।

साथ में शूटिंग कर रहे दीपिका-अरुण

दीपिका ने नए शो की एक बीटीएस (Behind the Scenes) वीडियो शेयर की है, जिसमें वह शूटिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह वैनिटी वैन के अदंर बैठकर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं, तो कभी झूला झूलती हुई नजर आती हैं। एक सीन में वह घर के अंदर की झलक दिखाती हैं, जिसमें उनके सामने अरुण गोविल बैठे हुए हैं। इससे साफ है कि अरुण गोविल और दीपिका नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं।

वीडियो देख फैंस हो रहे उतावले

दीपिका की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। दीपिका की वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेरे सिया राम एक बार फिर साथ में।” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह शो देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है, पूरी टीम को ऑल द बेस्ट। इसके अलावा भी यूजर्स कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

कोविड-19 में दोबारा देखा गया 'रामायण' धारावाहिक

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इनकी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। दोनों को असली पहचान रामायण धारावाहिक से मिली थी। साल 2020 में जब कोविड-19 के कारण देशभर में लॉकडाउन लगा था, तो दूरदर्शन ने अपने पुराने शो को दोबारा ऑन एयर किया था। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने परिवार के साथ बैठकर शो देखा था। इसके बाद अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए थे।  

यह भी देखें- Sonam Kapoor ने बेटे को सुनाई ऐसी कहानी, Kareena Kapoor को देना पड़ा जवाब

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 14 March 2023 at 17:27 IST