अपडेटेड 7 March 2024 at 19:55 IST

'हम साथ-साथ हैं', ननद-भाभी का हाथ थामे कुछ यूं नजर आईं राधिका मर्चेंट, छाई डिनर पार्टी की तस्वीरें

Dinner Party: रिलायंस की इस डिनर पार्टी में नीता अंबानी का भी रॉयल लुक देखने को मिला। इस मौके पर वह हथकरघा कांचीपुरम साड़ी पहने नजर आईं

Follow :  
×

Share


रिलायंस डिनर पार्टी की तस्वीरें | Image: Instagram

Reliance Dinner Party: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट का जश्न बीते दिन भी जारी रहा है। बुधवार (6 मार्च) को जामनगर में एक और पार्टी का आयोजन किया गया। रिलायंस के कर्मचारियों के लिए डिनर पार्टी रखी गई। इस दौरान एक बार फिर अंबानी परिवार ने अपने रॉयल लुक देखने को मिला।

रिलायंस की डिनर पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अंबानी फैमिली का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की साथ में एक तस्वीर भी सामने आई। इसमें उन्हें एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

फैमिली फोटो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी के साथ पूरा उनका परिवार नजर आ रहा है। अंबानी परिवार की लेडीज सोफे पर बैठी है। वहीं पीछे उनके पार्टनर्स खड़े हैं। ईशा और श्लोका की गोदी में उनके बच्चे हैं। साथ ही तस्वीर में उनका पेट डॉग भी नजर आ रहा है। 

नीता अंबानी का शाही लुक

इसके अलावा रिलायंस की इस डिनर पार्टी में नीता अंबानी का भी रॉयल लुक देखने को मिला। इस मौके पर वह हथकरघा कांचीपुरम साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। नीता अंबानी की इस साड़ी को बेहद ही खास थीं, क्योंकि इसमें अनंत और राधिका के नाम के पहले अक्षर भी लिखे हुए हैं। साथ ही मंदिरों का डिजाइन और भगवान की मूर्ति के डिजाइन को भी क्रिएट किया गया। साड़ी के साथ उन्होंने रानीहार कैरी किया।

डिनर पार्टी में छाया राधिका मर्चेंट का लुक

इसके अलावा राधिका मर्चेंट का भी लुक भी डिनर पार्टी में छा गया। अंबानी परिवार की होने वाली बहू इस दौरान गुजराती लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑरेंज और पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थीं। अपने लुक को उन्होंने हैवी स्टेटमेंट ज्वेलरी को स्टाइल किया है।

यह भी पढ़ें: 'अमीर लोगों की हिपोक्रेसी', क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर आई Alia Bhatt? लोगों ने लगाई जमकर क्लास
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 19:49 IST