अपडेटेड 30 May 2023 at 23:49 IST

Puneeth Rajkumar के भाई ने उनके सम्मान में सीने पर बनवाया टैटू, लिखवाया अभिनेता और उनकी बेटियों का नाम

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के भाई ने उनके सम्मान में सीने पर टैटू बनवाया है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


Puneeth Rajkumar's Brother | Image: self

Puneeth Rajkumar's Brother Expresses Love: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पुनीत राजकुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। 46 साल की उम्र में उन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया था। पुनीत राजकुमार अपने भाइयों- राघवेंद्र और शिवा राजकुमार के काफी क्लोज थे।

राघवेंद्र राजकुमार ने अपने भाई और दिवंगत अभिनेता को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भाई के सम्मान में अपने चेस्ट पर उनके नाम का टैटू कराया है। असल में राघवेंद्र ने तीन नाम अपने सीने पर लिखवाए हैं, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

अभिनेता और भतीजी के नाम का बनवाया टैटू

राघवेंद्र राजकुमार ने कन्नड़ में ‘अप्पू’ नाम का टैटू बनवाया  है। पुनीत राजकुमार का निक नेम अप्पू था और फैंस उन्हें इसी नाम से बुलाते थे। इसके अलावा राघवेंद्र ने अपनी दोनों भतीजी का नाम भी लिखवाया है। पुनीत राजकुमार की बेटियों का नाम वंदिता और धृति है। राघवेंद्र ने इन दोनों के निकनेम का टैटू बनवाया है। वंदिता और धृति के निकनेम ‘Toto’ और ‘Nukki’ है। राघवेंद्र के टैटू की फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

पुनीत राजकुमार के निधन से हर कोई रह गया था स्तब्ध

29 अक्टूबर, 2021 को पुनीत राजकुमार ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई शॉक हो गया था। तमाम हस्तियों और राजनेताओं ने पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी। उन्हें कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- South Superstars Together: 'Bro' में दिखेगा डबल धमाल, मामा भांजे की सुपर हिट जोड़ी दिखेगी साथ-साथ

6 महीने की उम्र में किया था डेब्यू

पुनीत राजकुमार ने केवल 6 महीने की उम्र में स्क्रीनन पर डेब्यू किया था। फिल्म ‘Premada Kanike’ में वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। अभिनेता के परिवार ने मरणोप्रांत उनकी आंखें भी डोनेट की थी। पुनीत के भाई राघवेंद्र भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वो एक एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। पुनीत राजकुमार की फिल्म ‘James’ में वो कैमियो रोल में नजर आए थे। यह फिल्म अभिनेता के निधन के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- IPL में CSK के बिग विन को साउथ स्टार्स ने किया सेलिब्रेट, सामंथा ने तो रख दिया दिल!

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 30 May 2023 at 23:47 IST