अपडेटेड 7 February 2025 at 09:41 IST

पहले घर जलाया, फिर अरेस्ट... मशहूर बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेहर अफरोज हुईं गिरफ्तार, देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

Meher Afroz Shaon Arrested: बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ढाका पुलिस ने मेहर को देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पकड़ा है।

बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन हुईं गिरफ्तार | Image: instagram

Meher Afroz Shaon Arrested: बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन को गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ढाका पुलिस ने मेहर को देश के खिलाफ साजिश करने के आरोप में पकड़ लिया है। पुलिस अब एक्ट्रेस से इन आरोपों को लेकर पूछताछ कर रही है।

बांग्लादेश के मशहूर लेखक हुमायून अहमद की पत्नी हैं मेहर अफरोज शाओन जिन्हें ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने राजधानी के धानमंडी इलाके से गिरफ्तार किया था। 

बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन हुईं गिरफ्तार

आपको बता दें कि मेहर अफरोज शाओन बांग्लादेश की वो एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की कड़ी आलोचक रही हैं। खबरों की माने तो, इसी वजह से उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगा है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रेजाउल करीम मलिक ने ढाका ट्रिब्यून से बातचीत में बताया कि उन्हें गुरुवार रात धानमंडी से हिरासत में लिया गया था। मेहर अफरोज एक मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ साथ डांसर, सिंगर और डायरेक्टर भी हैं।

मेहर अफरोज के घर को किया आग के हवाले

सामने आई जानकारी की माने तो, मेहर अफरोज की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही जमालपुर में उनके परिवार पर हमला हुआ था। इस हमले में उनका घर जल गया था। ये आग स्टूडेंट्स और स्थानीय लोगों ने शाम 6 बजे जमालपुर सदर उपजिला में नोरुंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित घर में लगाई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घर उनके पिता इंजीनियर मोहम्मद अली का था जिन्होंने पिछले राष्ट्रीय चुनाव में अवामी लीग से नॉमिनेशन मांगा था। वहीं, उनकी मां बेगम तहुरा अली ने आरक्षित महिला सीट से संसद में दो कार्यकाल पूरे किए हैं। मेहर आफरोज भी पिछले चुनाव में अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में आरक्षित संसदीय सीट के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं।

ये भी पढेंः गिरफ्तार होंगे सोनू सूद! 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी का है मामला, लुधियाना कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 February 2025 at 09:41 IST