Cannes के रेड कार्पेट पर छाए पॉप स्टार किंग, बोले- भारतीय म्यूजिक की ताकत दिखाने का मौका मिला
King at Cannes 2024: सिंगर-सॉन्गराइटर और रैपर किंग 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए और रेड कार्पेट पर चले। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पॉप आर्टिस्ट बन गए। किंग 'मान मेरी जान', 'तू आके देखले' और 'उप्स' जैसे अपने लोकप्रिय ट्रैक के लिए जाने जाते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read
King at Cannes 2024: सिंगर-सॉन्गराइटर और रैपर किंग 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए और रेड कार्पेट पर चले। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पॉप आर्टिस्ट बन गए।
किंग 'मान मेरी जान', 'तू आके देखले' और 'उप्स' जैसे अपने लोकप्रिय ट्रैक के लिए जाने जाते हैं।
अनुभव के बारे में बात करते हुए किंग ने कहा, "यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं, बल्कि वहां मौजूद सभी प्रतिभाशाली भारतीय म्यूजिशियन का प्रतिनिधित्व करने के बारे में है। कान फिल्म फेस्टिवल एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा, दुनिया को यह दिखाने का मौका मिला कि भारतीय म्यूजिक क्या कर सकता है।"
किंग ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया शानदार सिल्क ब्लेजर पहना था।
किंग ने कहा, "मैं एक भारतीय डिजाइनर का आउटफिट पहनना चाहता था और अपने देश का एक हिस्सा अपने साथ लाना चाहता था। मेरे आउटफिट का कपड़ा और काम आपको हमारी हैंडलूम इंडस्ट्री की प्रतिभा को दिखाता है।"
किंग शाम के मुख्य कार्यक्रम, 'काइंड्स ऑफ काइंडनेस' में भी शामिल हुए।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 May 2024 at 14:50 IST