अपडेटेड 3 February 2024 at 19:37 IST
जिंदा Poonam Pandey ने किया मौत का तमाशा, AICWA ने की केस दर्ज करने की मांग
क्या पूनम पांडे को जेल होगी उस जुर्म की जिसे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं? AICWA ने पब्लिसिटी स्टंट के खिलाफ FIR दर्ज करने की दरख्वास्त की है।
Poonam Pandey Alive: ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मॉडल पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखा है।
बोल्ड एक्ट्रेस के इंस्टा पोस्ट के जरिए दुनिया को बताया गया कि उनकी मौत हो गई है। सिने जगत से लेकर फैंस शॉक्ड रह गए। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि Cervical Cancer से उनकी मौत हुई है।
बिफरा सिने वर्कर्स एसोसिएशन
पूनम पांडेय का ये रवैया ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन को गैर जिम्मेदाराना लगा। उन्होंने तुरंत इसके खिलाफ एक्शन की मांग पुलिस से की। एफआईआर की डिमांड करते हुए स्टेटमेंट जारी किया। इसमें लिखा है- मॉडल और एक्टर पूनम पांडे की मौत की फेक न्यूज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने और उनके मैनेजर ने Cervical Cancer को लेकर फेक न्यूज फैलाई। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं...हमारी गुजारिश है कि पूनम पांडेय और उनके मैनेजर के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के तहत मामला दर्ज हो...ये सस्ती लोकप्रियता पाने की ओछी हरकत है जिसे हमारी हिंदी फिल्म बिरादरी सही नहीं मानती।
एक दिन बाद झूठा निकला दावा
3 फरवरी को बहुत लोग गमजदा थे। उनके करीबी भी और जो बॉलीवुड की पल पल की खबर रखते हैं वो भी। कंगना रनौत से लेकर टीवी स्टार्स तक ने शोक संदेश जारी किया। हालांकि सोशल मीडिया में पहले ही लोग कहते रहे कि ये जरूर कोई स्टंट है। इसकी वजह ये थी कि एक दो दिन पहले तक वो भली चंगी दिखीं और किसी भी एंगल से ये नहीं लगा था कि वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट डाली फिर एक इंटरव्यूह में कहा कि Cervical Cancer को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 3 February 2024 at 18:51 IST