तीसरी बार घोड़ी चढ़ेंगे पवन सिंह? राधे मां बोलीं- अच्छी लविंग वाइफ मिलेगी; सुनते ही शरमाने लगे पावर स्टार- VIDEO
'भोजपुरी बवाल' में राधे मां मेहमान बनकर शिरकत करेंगी और पावर स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर भविष्यवाणी करेंगी। इस एपिसोड को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा उड़ा रहे हैं। शो के में उनका अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। इस बीच शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें राधे मां पवन सिंह से उनकी तीसरी शादी की बात करती नजर आईं।
शो का अपकमिंग एपिसोड कॉमेडी क्वीन भारती सिंह होस्ट करती दिखेंगी, जिसमें राधे मां गेस्ट बनकर पहुंचेंगी। वीडियो में राधे मां पवन सिंह, आम्रपाली संग हंसी-मजाक कर रही हैं। इस दौरान शो की होस्ट भारीत ने राधे मां से पूछ लिया कि पवन सिंह को अच्छा जीवनसाथी कब मिलेगा? इस मामले में उन्होंने बहुत बार धोखे खाए हैं।
राधे मां ने बताया पवन सिंह का भविष्य
इस पर राधे मां ने पवन सिंह को अपने सामने बुलाया। एक्टर-सिंगर भी एक बार में हाथ जोड़कर उनके सामने बड़ी ही विनम्रता के साथ खड़े हो गए। राधे मां ने उन्हें बड़े ही गौर से देखकर कहा, 'इसका दिल बहुत साफ है। इसे 45 साल की उम्र में बहुत अच्छी लविंग वाइफ मिलेगी।' इस पर पावर स्टार शरमाने लगे।
भारती सिंह ने ली पावर स्टार की चुटकी
अभी राधे मां ये कह ही रही थी कि पवन सिंह बगल में बैठीं आम्रपाली दुबे ने अपनी उंगलियों पर काउटिंग शुरू कर दी। ये मजेदार नजारा देखकर भारती सिंह से रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत चुटकी ले ली। भारती सिंह ने आम्रपाली की नकल उतारते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'आम्रपाली जी ऐसे गिन रही हैं...'। भारती की ये बात सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद कॉमेडी क्वीन भारती ने माहौल को और मजेदार बनाते हुए कहा, '5 साल बाद डांस होगा!' तभी निरहुआ समेत सभी ठहाके मारकर हंसने लगे।
यूजर्स बोले- भइया फिर दूल्हा बनेंगे
पवन सिंह की जिंदगी में फाइनली खुशियां दस्तक देंगी, जिसे लेकर फैंस खासा एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कहा, 'भइया फिर दूल्हा बनेंगे।' दूसरे यूजर ने कहा, 'जिओ भइया।' एक अन्य ने कहा, 'TRP किंग पवन सिंह।' किसी ने कहा, 'ये एपिसोड बवाल होगा।' तो किसी ने कहा, 'भारती सिंह Incredible है।'
दर्शकों में बढ़ी एक्साइटमेंट
इस प्रोमो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के दिलों तक हर जगह जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। प्रोमो में दिखाए गए धमाकेदार सीन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। अब हर कोई अपनी उत्सुकता पर काबू नहीं रख पा रहा है और इस एपिसोड के ऑन-एयर होने का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 August 2026 at 09:26 IST