'आपके घर में मां-बहन नहीं है, मेरे भाई के साथ बॉयफ्रेंड बताकर...', खेसारी के गाने पर मचा बवाल तो पवन सिंह की पत्नी ज्योति का फूट गुस्सा

Jyoti Singh Trolling Controversy: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में ट्रोलर्स पर काफी भड़कीं हैं। उन्हें इमोशन होकर यह कहते हुए भी देखा गया कि क्या वह मर जाएं, क्या करें।

Follow :  
×

Share


pawan singh wife jyoti singh trolling controversy | Image: instagram

Jyoti Singh Trolling Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री का फेमस नाम पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते में चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दोनों का कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। एक तरफ जहां पवन सिंह अलग होने की बात कह चुके हैं, वहीं ज्योति अब भी रिश्ते को बचाने की उम्मीद में हैं। इस बीच एक गाने को लेकर हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

गाने को लेकर हुआ विवाद

हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ‘जान गइनी प्यार नइखे’ गा रही थीं। वीडियो में उन्होंने इस गाने को अपने पति पवन सिंह का बताया, जबकि यह गाना खेसारी लाल यादव का है। बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनपर तरह- तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

 

ज्योति ने दी सफाई

गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बाद ज्योति सिंह ने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सच में नहीं पता था कि यह गाना खेसारी लाल यादव का है, क्योंकि वो भोजपुरी गाने ज्यादा नहीं सुनती हैं। इसी वजह से उन्होंने गलती से इसे अपने पति का गाना बता दिया था। उन्होंने इस गलती के लिए माफी भी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बेहद गलत है। 

 

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोगों के घर में मां-बहन नहीं होती हैं, जो वो किसी महिला के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कमेंट्स किसी को मेंटली काफी परेशान कर सकते हैं। ज्योति ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं रोती हूं तो कहते हैं सहानुभूति ले रही हूं। मैं हंसती हूं तो कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता।' उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोग उनसे क्या चाहते हैं। उनके मुताबिक यह मानसिक दबाव बनाने जैसा है।

ज्योति सिंह ने बीते सालों का दर्द किया बयां

ज्योति ने बताया कि पिछले 7-8 सालों में उन्होंने काफी कुछ सहा है, लेकिन लोग उनकी स्थिति को समझे बिना तरह-तरह की बातें करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह रोती हैं तो लोग इसे ड्रामा बताते हैं और जब हंसती हैं तो कहते हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस तरह की सिचुएशन में आखिर वह करें तो क्या करें। अपने वीडियो में ज्योति सिंह ने साफ कहा कि वह किसी एक इंसान के लिए अपनी जिंदगी खत्म नहीं करेंगी। 

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया है। इसके साथ ही अब वह मजबूत बनकर आगे बढ़ना चाहती हैं। उनके मुताबिक, एक रिश्ते के खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि जिंदगी खत्म हो जाए।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में घड़ा की सफाई के तरीका, इन टिप्स से पाएं ठंडा और शुद्ध पानी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 14:55 IST