अपडेटेड 17 January 2025 at 16:58 IST

हाथों में चूड़ा, लाल साड़ी और हथेली पर मेहंदी...तो क्या चांदनी और पवन सिंह की हो गई शादी? सामने आया बड़ा सच

Pawan Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने तीसरी शादी रचा ली है।

पवन सिंह और चांदनी की शादी की अफवाहें | Image: X

Pawan Singh Wedding: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर-एक्टर पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। उनके गानों के अलावा, उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर विवादों में रही है। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की खबरों के बीच, अब पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने तीसरी बार शादी रचा ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस चांदनी सिंह को अपना हमसफर बना लिया है।

पवन सिंह ने एक्ट्रेस चांदनी सिंह से की तीसरी शादी?

पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की अफवाहें तबसे उड़नी शुरू हुई थीं जब एक्ट्रेस भोजपुरी सुपरस्टार की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। वहां से दोनों की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। चांदनी के हाथों में मेहंदी लगी थी। उन्होंने पवन सिंह के कंधे पर सिर रखते हुए कैमरे के लिए पोज दिया जिसे देख तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। ऐसा कहा जाने लगा कि क्या वाकई पवन सिंह ने चांदनी सिंह से तीसरी शादी रचा ली है या फिर शादी करने वाले हैं।

पवन सिंह की तीसरी शादी का क्या है सच?

अब शादी की अफवाहों पर खुद चांदनी सिंह की तरफ से रिएक्शन सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदनी के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इन अफवाहों का सिरे से खंडन कर दिया है। उनका कहना है कि ये सारी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठी हैं। 

उन्होंने कहा कि इस समय चांदनी का पूरा फोकस उनके करियर पर है। वो अपने काम को लेकर काफी डेडिकेटिड हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पवन सिंह का अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। चांदनी के पीआरओ ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से केवल दोनों कलाकारों की बदनामी हो रही है और सिचुएशन अनकंफर्टेबल हो जाती है।

ये भी पढे़ंः Saif Ali Khan: सैफ के हौसले को सलाम! 5 घंटे ऑपरेशन, रीढ़ से निकला 3 इंच लंबा चाकू... तो क्या सैफ और हमलावर के बीच हुई फाइट?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 January 2025 at 16:58 IST