अपडेटेड 3 February 2026 at 10:34 IST
‘काला हूं तो क्या, कमाता तो हूं…’; 40 की उम्र में तीसरी शादी के लिए तैयार पवन सिंह! किसपर आया दिल? भरी महफिल में किया प्रपोज
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मंच पर खड़े होकर एंकर को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आए दिन किसी ना किसी कंट्रोवर्सी में आ ही जाते हैं। अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भरी महफिल में एक एंकर को मजाक-मजाक में प्रपोज करते दिख रहे हैं। जी हां, पवन सिंह ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का विषय बन चुके हैं।
पवन सिंह हमेशा विवादों की परवाह किए बिना अपने दिल की करते हैं। वो हाल ही में सिद्धार्थनगर महोत्सव में शिरकत करते नजर आए जहां का एक वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पवन सिंह तीसरी बार बसाएंगे घर?
इस वीडियो में पवन सिंह एक महिला एंकर से पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है। वो कहती है कि वो ढूंढ रही है कोई सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाऊ लड़का। कोई हो तो बताओ। तब सिंगर बोल पड़ते हैं- ‘इसमें क्या बताएं, आपके सामने खड़ा है। आप चुन लीजिए इसमें क्या है क्या नहीं। क्या कमी है’।
'मैं सुंदर नहीं हूं लेकिन टिकाऊ हूं'
आगे पवन सिंह कहते हैं- ‘सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं, संस्कारी हूं लेकिन सुंदर नहीं हूं। टिकाऊ हूं लेकिन फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भईया। केवल वारंटी है और इतना जरूर बोलुंगा कि ये लड़का टिकाऊ है। अब सामने वाला ना टिके, वो बात अलग है। मैं टिकाऊ था, हूं और रहूंगा’।
इतने में एंकर बोलती है कि ‘आजकल के लड़के सुबह हाय बोलते हैं और शाम को कहते हैं बाय। अब जमाना उल्टा हो गया है, शाम को कहते हैं हाय और सुबह को बाय’। पवन ने कहा कि लड़कियां भी कम नहीं हैं। कमी दोनों तरफ है लेकिन लंबी रेस का घौड़ा बनने के लिए दोनों को अच्छा रहना पड़ेगा। उनकी बात से एंकर हामी भरती नजर आई।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 10:34 IST