'माई हमार दुनिया...', मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

पवन सिंह की मां बिगड़ती तबयीत के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच, पावर स्टार ने अपनी मां के साथ एक भावुक तस्वीर शेयर की है, जो फैंस का दिल छू रही है।

Pawan Singh mother hospitalised | Image: Instagram

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इसी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

पवन सिंह ने खुद इंस्टाग्राम हैंडल पर मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी मां अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। वहीं पावर स्टार उनके सीने से लिपटे दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर मां की सेहत को लेकर चिंता साफ झलक रही है।

माई हमार दुनिया- पवन सिंह

उन्होंने इस दिल छू लेने वाली तस्वीर के साथ ऐसा कैप्शन लिखा जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। पवन सिंह ने लिखा, 'माई हमार दुनिया।' इस कैप्शन ने मां के प्रति उनके लगाव अटूट प्यार को बखूबी बयां कर दिया है।

दोस्त ने दिया पवन सिंह की मां की सेहत पर अपडेट

वहीं पवन सिंह के खास दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी उनकी मां की एक तस्वीर शेयर की और उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'पवन सिंह की पूज्य माता जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हम सब मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करते हैं। भगवान उन्हें जल्द से जल्द सेहतमंद करें। हे ईश्वर कृपा बनाए रखना।'

भगवान उन्हें जल्द सेहतमंद करे- ज्योति सिंह

इसके अलावा पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सासू मां की सेहत के ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि आपको जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ करें। आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे।

माई चली गई तो सब खत्म- पवन सिंह

पवन सिंह का उनकी मां के प्रति अटूट प्यार किसी से छिपा नहीं है। वे कई मौकों पर अपनी मां के बारे में बात करते नजर आए हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी भावुक होते हुए कहा था कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ी दौलत उनकी मां हैं। वह मां को अपनी सबसे खास संपत्ति बताते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी मां नहीं रहेंगी तो उनके लिए सबकुछ खत्म हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: CM योगी ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, अपने हाथों से खिलाई खीर; गर्भवती महिलाओं को दिए उपहार- VIDEO

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 October 2026 at 17:15 IST