पवन सिंह के शो में स्टेज पर चढ़े फैन को फेंका गया नीचे, फिर 'पावर स्टार' ने किया ऐसा काम, जेस्चर ने लूट ली महफिल- VIDEO
पवन सिंह अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया, जब उनका एक चाहनेवाला उनसे मिलने अचानक स्टेज पर चढ़ गया। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह अपनी दमदार गायकी और एक्टिंग के साथ-साथ अपने दरियादिल अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे अपने चाहने वालों से कितना प्यार करते हैं।
यूपी के बस्ती में पवन सिंह भजन संध्या में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। हर कोई उन्हें देखकर हूटिंग करने और तालियां बजाने लगा।
पवन सिंह से मिलने स्टेज पर चढ़ गया फैन
पावर स्टार ने यहां अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में कई शिव भक्ति वाले भजन गाए। वे गाते हुए कांवड़ियों के साथ थिरक रहे थे, तभी उनका एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया। वो पवन सिंह से मिलने के लिए इतना उत्सुक था कि उसने न आव देखा न ताव और उनसे मिलने पहुंच गया। इस दौरान उसके हाथ में एक फोटो फ्रेम भी था। हालांकि, सिक्योरिटी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़कर मंच से नीचे फेंक दिया।
पावर स्टार के अंदाज ने जीता दिल
जब पवन सिंह ने ये देखा तो उनसे शांत नहीं बैठा गया। उन्होंने तुरंत उसे वापस मंच पर बुलाया। उन्होंने अपने फैन को पुकारते हुए कहा, 'बाबू, आओ इधर आओ। कोई नहीं हटाएगा। इधर आओ।' इसके बाद उन्होंने उसके कंधे पर हाथ रखकर सभी के सामने तस्वीरें भी क्लिक कराईं। भोजपुरी कालाकर के इस अंदाज ने उनके सभी चाहनेवालों का दिल जीत लिया।
'भोजपुरी बवाल' में गर्दा उड़ा रहे पवन सिंह
पवन सिंह की बात करें तो, वे इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा उड़ा रहे हैं। इस शो में उनकी पर्सनल लाइफ को करीब से देखने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा वे अपने चुटीले और ठेठ देसी अंदाज से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: गुलाबी सूट में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची देसी गर्ल, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 August 2026 at 09:47 IST