अपडेटेड 2 November 2023 at 12:24 IST
Parineeti Chopra ने पति राघव पर खूब लुटाया प्यार, करवा चौथ की नई फोटो शेयर कर बोलीं- ओ पिया…
Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहली बार करवा चौथ का त्योहार मनाया। अब उन्होंने एक गाना राघव को डेडिकेट किया है।
Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहली बार करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस लाल सूट में तैयार हुई थीं। उन्होंने कई तस्वीरें साझा कर फैंस को सेलिब्रेशन की झलक दिखाई थी। अब परिणीति ने एक और पोस्ट किया है जिसमें वह अपने पति को गाना ‘ओ पिया’ डेडिकेट करती दिख रही हैं।
खबर में आगे पढ़ें-
- परिणीति चोपड़ा को आया पति राघव चड्ढा पर प्यार
- परिणीति चोपड़ा ने शेयर की करवा चौथ की नई फोटो
- परिणीति ने राघव को डेडिकेट किया गाना
परिणीति चोपड़ा को आया पति राघव चड्ढा पर प्यार
केसरी स्टार ने 1 नवंबर को शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया था। उन्होंने शाम को अपनी मेहंदी की फोटो शेयर करते हुए कहा था कि वह चांद का इंतजार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में राघव को अपनी पत्नी के हाथों पर मेहंदी लगाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, परी ने छन्नी में अपने पति का दीदार भी किया। उसके बाद AAP नेता ने पानी पिलाकर परिणीति का व्रत तोड़ा।
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की करवा चौथ की नई फोटो
हंसी तो फंसी स्टार ने करवा चौथ की एक और फोटो शेयर कर दी है। उन्होंने एक फोटो गुरुवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है जिसमें वह अपने पति को हग करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपना वेडिंग सॉन्ग ‘ओ पिया’ भी लगाया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि गाने का हर एक शब्द राघव के लिए ही लिखा गया है।
राघव ने भी पत्नी पर जमकर बरसाया प्यार
राघव चड्ढा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करवा चौथ की कई खूबसूरत यादें साझा की हैं जिनके साथ उन्होंने प्यार भरा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी करवा चौथ मेरी परू। आपसे बहुत बहुत प्यार करता हूं’।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में शादी की थी। राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने घोड़ी पर नहीं, बल्कि बोट में सवार होकर पहुंचे थे। फिलहाल दोनों शादी के बाद दिल्ली में अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 November 2023 at 12:20 IST
