अपडेटेड 11 September 2023 at 20:11 IST
Pankaj Tripathi का मुंबई में है ‘गांव वाला घर’, हर चीज है नैचुरल, एक्टर ने दिखाई घर की झलक
पंकज त्रिपाठी का मुंबई में एक हॉलीडे होम है, जो पूरी तरह गांव के घर की पील देता है। अभिनेता ने वीडियो के माध्यम से अपने घर की सैर कराई है।
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। बिना किसी गॉड फादर के केवल अपनी एक्टिंग के हुनर पर उन्होंने पहचान बनाई है। हर तरह के रोल में वो पूरी तरह फिट हो जाते हैं। पंकज अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग में भी सादगीपन की झलक देखने को मिलती है। पंकज त्रिपाठी का यूं तो मुंबई में एक आलीशान घर है। इसके अलावा मुंबई में ही उनका एक और घर है, जिसे उन्होंने गांव का लुक दिया हुआ है। इसे पंकज अपना ‘हॉलीडे होम’ कहते हैं।
खबर में आगे पढ़ें…
- पंकज त्रिपाठी ने दिखाई अपने ‘होलीडे होम’ की झलक
- घर में आती है गांव की फीलिंग
- समय मिलने पर कुकिंग भी करते हैं पंकज त्रिपाठी
पंकज ने मुंबई में बनाया छोटा-सा गांव
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अपने हॉलीडे होम की झलक दिखाई है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पूरा घर दिखाते हैं। पंकज का कहना है कि मुंबई में वो एक छोटा-सा गांव खोज रहे थे तो ये मिला और ये उनका छोटा-सा गांव है। इसके अलावा वो बताते हैं कि उन्हें प्रकृति से प्यार है। कई खूबसूरत किस्से भी वो साझा करते हैं।
‘रुपकथा’ है पंकज के घर का नाम
पंकज त्रिपाठी ने घर का नाम ‘रूप कथा’ रखा हुआ है। उनका कहना है कि ये घर उन्हें बिल्कुल फेयरी टेल जैसा अहसास देता है। त्रिपाठी मेन गेट से अपने घर की सैर कराने की शुरुआत करते हैं। उन्होंने घर में एक सींग वाला गैंडा और टस्कर (हाथी) के शो पीस रखे हुए हैं, जो उन्हें गिफ्ट में मिले हैं। पंकज को यह गिफ्ट काजीरंगा नेशनल पार्क के फोरेस्ट ऑफिसर ने दिए थे।
पंकज ने दी हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स खरीदने की सलाह
अभिनेता अपनी डाइनिंग टेबल दिखाते हैं, जिसे मैसूर के कारीगरों ने बनाया होता है। वो कहते हैं कि उन्हें हैंडीक्राफ्ट की चीजें काफीपसंद है। वीडियो में वो कुर्ता-पजामा और गमछा पहने नजर आ रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि सभी को लोकल कारीगरों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स खरीदने चाहिए।
अभिनेता को है कुकिंग का शौक
पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि वो फ्रिज का पानी पीने की बजाय मटके का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। एक्टर को कुकिंग का भी शौक है और जब भी उन्हें समय मिलता है वो अपनी कुकिंग स्किल्स आजमाते नजर आ जाते हैं। पंकज मिट्टी का चुल्हा भी दिखाते हैं और कहते हैं कि इस चूल्हे पर बने खाने का स्वाद ही अलग होता है।
घर में बना रखा है बड़ा बगीचा
‘OMG 2’ एक्टर के घर में एक बड़ा बगीचा भी है, जिसमें आम और कटहल के पेड़ लगे हुए हैं। गार्डन की हरियाली काफी खूबसूरत है। त्रिपाठी बताते हैं कि उन्हें बर्ड वॉचिंग का भी शौक है और वो पक्षियों के लिए दाना भी डालते हैं। मुंबई में उनका गांव का घर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक-अक्षता की ये तस्वीरें दे रहीं बॉलीवुड के फिल्मी सीन्स को मात, लोग बोले- Couple Goals
जल्द अटल बिहारी वाजबेयी के किरदार में दिखेंगे पंकज
पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म ‘OMG 2’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कांति शरण मुदगल का कैरेक्टर प्ले किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और दर्शकों ने त्रिपाठी की एक्टिंग की भी सराहना की। आज हर फिल्म मेकर पंकज त्रिपाठी के साथ काम करना चाहता है।
जल्द ही पकंज फिल्म ‘फुकरे 3’ में भी नजर आएंगे। पिछले दिनों उन्होंने ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री अटर बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में भी रिलीज होगी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ में भी पंकज लीड रोल में नजर आएंगे।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 11 September 2023 at 20:10 IST