‘मेरे पैर का अंगूठा मुंह में लो…’; पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर के पति पर गंभीर आरोप, तलाक पर बोलीं- 8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी पीटा

Pakistani Influencer Sehar Hayat: पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर सेहर हयात ने समी राशिद से तलाक लेने की वजह का खुलासा किया है जो काफी चौंकाने वाला है।

Pakistani Influencer Sehar Hayat | Image: instagram

Pakistani Influencer Sehar Hayat: पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर सेहर हयात और समी राशिद एक समय पर सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट कपल की तरह वीडियो डालते थे। वो लगातार अपने बॉन्ड से लोगों को कपल गोल्स देते थे। हालांकि, अब सेहर ने शमी से खुला ले लिया है। उनका सेपरेशन काफी दर्दभरा था जिसपर इंफ्लुएंसर ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।

सेहर हयात ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैक टू बैक दो वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वो बता रही हैं कि कैसे पिछले तीन सालों में उन्होंने अपने ससुराल में किस-किस तरह की अजीयत बर्दाश्त की हैं। 

सेहर हयात ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

सेहर हयात ने 2023 में समी राशिद से निकाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है जो तलाक के बाद अपनी मां के साथ रहती है। सेहर ने अपने वीडियो में बताया कि निकाह के वक्त दो करोड़ का हक मेहर लिखने की बात तय हुई थी लेकिन समी ने कहा कि टैक्स का मसला हो सकता है और बात 50 लाख तक आ गई। हालांकि, बाद में समी ने सेहर से कहा कि मौलवी की गलती की वजह से 50 लाख की जगह 5 लाख रुपये लिख गए हैं। 

सेहर ने आगे खुलासा किया कि समी के घर में कुछ नहीं था, ना उसकी कमाई बढ़िया थी। पूरा घर सेहर ने ही अपने पैसों से चलाया था। जो एक्स कपल व्लॉग डालता था जिसमें समी अपनी पत्नी के लिए तरह-तरह के तोहफे लेते थे, अब सेहर ने खुलासा किया कि वो सब असल में वो ही अपने लिए खरीदती थीं। 

पति की अजीबोगरीब डिमांड से तंग हुईं सेहर

पाक इंफ्लुएंसर ने समी पर मारपीट और गाली-गलौज देने का भी आरोप लगाया और खुलासा किया कि वो आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब भी उनके पति ने उनपर हाथ उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने समी पर उनके और उनके परिवारवालों को भी गाली देने का आरोप लगाया।

आगे जो सेहर ने बताया, वो काफी चौंकाने वाला था। वो खुद भी ये बताते-बताते रोने लगीं। सेहर ने आरोप लगाया कि उन्होंने समी से ससुरालवालों के अत्याचारों से तंग आकर अलग घर में रहने की मांग की थी। तब समी ने उनसे कहा कि अगर तुम मेरे पैर का अंगूठा 20 मिनट तक अपने मुंह में लेकर बैठोगी तो मैं तुम्हें अलग घर लेकर दुंगा। सेहर उनकी बात मान गई थीं। उनका ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढे़ंः Sunil Pal की भरी महफिल में बेइज्जती! हाथ से छीना गया माइक, गिड़गिड़ाते रहे कॉमेडियन, VIDEO देख भड़के फैंस

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 08:02 IST