अपडेटेड 28 November 2021 at 21:32 IST
‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के सेट पर अभिमन्यु दसानी ने फैंस को ऐसे किया था इंप्रेस, बजी खूब तालियां
फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ (Meenakshi Sundareshwar) में शानदार अभिनय से अभिनेता अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ (Meenakshi Sundareshwar) में शानदार अभिनय से अभिनेता अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी फैन फॉलोइंग पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। लोग उन्हें अधिक पसंद करने लगे हैं। एक बेहतर एक्टर होने के साथ-साथ वो एक बेहतरीन डांसर भी है। इसका अंदाजा आप वायरल हो रहे वीडियो से लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता का डांस वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो देख फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में अभिमन्यु काफी अच्छा डांस कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स देखने लायक हैं। दरअसल ये वीडियो ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ शूटिंग के समय में रिकॉर्ड की गई थी, जो कि फैंस को अब देखने को मिल रही है। वीडियो में अभिनेता फिल्म के किरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मैरून रंग का शर्ट और व्हाइट लूंगी पहन रखा है। इस लुक में वो ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के नए-नवेले दूल्हे लग रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता को घेरे हुए फैंस उनसे थोड़े डांस स्टेप्स करने को कहते हैं। जिसके बाद सड़क पर ही अभिनेता डांस के कुछ जबरदस्त मूव्स करने लगते हैं। फैंस को उनका डांस बेहद पसंद आ रहा है। वहां मौजूद सभी लोग उन्हें डांस करते देख हंस पड़ते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाते हैं। थोड़ी देर बाद अभिमन्यु दसानी वहां से रवाना हो जाते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वरिंदर चावला नाम के अकाउंट ने अपलोड किया है। वीडियो अपलोड करने के कुछ घंटों बाद ही इसपर हजारों व्यूज आ चुके हैं।
बता दें कि सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) स्टारर फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ नेटफलिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दोनों कलाकारों की एक्टिंग खूब रास आई। लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज पर आधारित फिल्म विवेक सोनी के निर्देशन में बनी है।
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 28 November 2021 at 21:32 IST