अपडेटेड 15 March 2024 at 08:25 IST
मुकेश अंबानी से शादी के बाद भी नीता अंबानी ने नहीं छोड़ी थी नौकरी, एक महीने की सैलरी कर देगी हैरान
Nita Ambani: नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी के सामने शादी से पहले ये शर्त रखी थी कि वह अपनी नौकरी नहीं छोड़ेंगी।
Nita Ambani: अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी आज एक बड़ी हस्ती हैं। उन्होंने 1985 में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से शादी की थी। वह आज रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी। यहां तक कि शादी के बाद भी उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा।
जामनगर में 1-3 मार्च तक हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह के बाद अंबानी परिवार एक बार फिर लाइमलाइट में आ गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मुकेश और नीता अंबानी के एक पुराने इंटरव्यू के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपने रिश्ते को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। इसी इंटरव्यू में नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि कैसे एक अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने के बाद भी उन्होंने अपनी टीचर की नौकरी नहीं छोड़ी थी।
मुकेश अंबानी से शादी के बाद भी नीता अंबानी करती थीं जॉब
सिमी ग्रेवाल के चैट शो में एक बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी आए थे जहां दोनों ने अपने परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इसी दौरान, नीता ने बताया कि कैसे वह अपनी जॉब को लेकर बहुत ज्यादा जुनूनी थीं। उन्होंने बताया कि शादी करने के तीन हफ्ते बाद ही उन्होंने सनफ्लावर नर्सरी में पढ़ाना शुरू कर दिया था जहां वह पहले से ही पढ़ा रही थीं।
नीता अंबानी ने शादी के बाद कई सालों तक की नौकरी
उन्होंने आगे कहा कि शादी से पहले ही उन्होंने मुकेश अंबानी के सामने ये शर्त रख दी थी कि वह अपनी टीचिंग की नौकरी नहीं छोड़ेंगी। अंबानी परिवार को उनकी नौकरी से कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। आपको बता दें कि 1985 में शादी के बाद भी कई सालों तक नीता अंबानी स्कूल में पढ़ाया करती थीं। उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 800 रुपये मिला करते थे। उस समय काफी लोग इस चीज को लेकर तरह-तरह की बातें बनाते थे लेकिन नीता को उन बातों से कभी फर्क नहीं पड़ा क्योंकि बच्चों को पढ़ाकर उन्हें सुकून मिलता था।
तब मुकेश अंबानी मजाक करते हुए कहते हैं- ‘वो सारी सैलरी मेरी थी। हमारे सारे डिनर का बिल वही भरती थी’। आपको बता दें कि नीता अंबानी ने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया था।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 07:37 IST